{"_id":"66fb9e18c7dc3dd8dd0f62cd","slug":"punjab-bjp-chief-sunil-jakhar-did-not-attend-meeting-held-by-punjab-bjp-in-charge-vijay-rupani-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां है सुनील जाखड़: पंजाब भाजपा की बैठक में नहीं पहुंचे, प्रदेश प्रभारी बोले-इस्तीफा नहीं दिया, वो तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां है सुनील जाखड़: पंजाब भाजपा की बैठक में नहीं पहुंचे, प्रदेश प्रभारी बोले-इस्तीफा नहीं दिया, वो तो...
Tue, 01 Oct 2024 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:36 PM IST
सार
कुछ दिन पहले पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबर से राजनीति गरमा गई थी। हालांकि भाजपा की तरफ से तुरंत इसका खंडन आया। वहीं खुद जाखड़ ने भी इसे बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
सुनील जाखड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ के इस्तीफे की चर्चा ने फिर जोर पकड़ लिया है। दरअसल प्रदेश में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के बीच पंजाब भाजपा के प्रभारी विजय रूपाणी ने चंडीगढ़ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ नहीं पहुंचे।
जाखड़ लंबे समय से पार्टी की मुख्य बैठकों और आयोजनों से दूरी बनाए हुए हैं। चर्चा है कि जाखड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पद छोड़ने का प्रस्ताव रखा है। वह सोमवार को भी दिल्ली में थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार जाखड़ की जगह जल्द नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। जाखड़ की पार्टी के प्रति नाराजगी तब बढ़ी, जब कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू को पार्टी हाईकमान ने केंद्रीय राज्य मंत्री बना दिया।