{"_id":"4a7bb7d0d22203d5f0e55af40284563d","slug":"punjab-bhathinda-cm-badal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र पड़ोसी के को दी गई सुविधाएं पंजाब को भी दे : बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र पड़ोसी के को दी गई सुविधाएं पंजाब को भी दे : बादल
अमर उजाला बठिंडा
Updated Fri, 12 Sep 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार पड़ोसी राज्यों की तरह सभी सुविधाएं पंजाब के लिए भी ऐलान करे क्योंकि इन रियायतों का राज्य के उद्योग पर असर पड़ रहा है। यह बात मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने तलवंडी विधानसभा क्षेत्र में संगत दर्शन कार्यक्रमों के अंतिम दिन शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
बादल ने कहा कि पंजाब जल्दी ही केंद्र के पास उद्योगों के विकास के लिए मुद्दा उठाएगा व पड़ोसी राज्यों के उद्योगों को दी गई सुविधाओं का जायजा लेने की मांग करेगा। राज्य के उद्योग के विकास के लिए राहत देने के लिए केंद्र पर दबाव भी बनाया जाएगा। उद्योग ही किसी भी राज्य की रीढ़ की हड्डी होता है जिसका विकास अनिवार्य है।
बादल ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बने को अभी तीन महीने हुए हैं। उन्हें खजाना खाली मिला है। मोदी सरकार देश को पुन: विकास की पटरी पर लाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के सभी 13 हजार गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किए जाएंगे। फंड के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बादल ने गोलेवाला गांव के युवकों को स्वरोजगार अपनाने के लिए कहा ताकि हर युवक अपने पांव पर खड़ा हो। राज्य में प्रधानमंत्री जनधन योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
अधिकारियों को प्रत्येक व्यक्ति का बैंक खाता खोलने व उन्हें जागृति लाने के लिए कहा है। कोई भी व्यक्ति इस स्कीम के लाभ से वंचित न रहे और सभी खाते निर्धारित समय के अंदर खुलने चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने यह स्कीम प्रत्येक लाभपात्रों को सब्सिडी, पेंशन व अन्य ग्रांट सीधे खाते में जाने के लिए बनाई है। सभी खाते नि:शुल्क खोले जाएंगे और एक लाख रुपये दुर्घटना बीमे की सुविधा भी दी गई है।
बादल ने गोलेवाला, कोरेआना, कलालवाला, मिरजीआना, फत्तावालू, मानूआना सहित कई गांवों में संगत दर्शन किए। इस मौके पर उनके साथ उनके प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, विधायक जीतमहिंदर सिंह सिधू, जिलाधीश बसंत गर्ग, एसएसपी गुरप्रीत सिंह भूल्लर, शिअद के प्रेस सचिव ओम प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्त्ता मौजूद थे।