फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Becomes Transit Center of ISI Pakistan for Terrorism in Jammu Kashmir

आईएसआई ने पंजाब को घाटी में आतंक का ट्रांजिस्ट केंद्र बनाया, बॉर्डर से करते हथियारों की तस्करी

Fri, 12 Jun 2020 12:52 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 12 Jun 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Punjab Becomes Transit Center of ISI Pakistan for Terrorism in Jammu Kashmir
आईएसआई पाकिस्तान
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी पंजाब को अपना ट्रांजिस्ट केंद्र बनाकर चलने लगी है। पंजाब के रास्ते ही घाटी में हथियारों की खेप और पैसा पहुंचाया जा रहा है। लगातार हो रहे खुलासों से केंद्रीय एजेंसियों ने पंजाब सरकार को आगाह कर रखा है। वीरवार को गिरफ्तार लश्कर के आतंकवादियों से फिर एक बार साबित हो गया है कि पंजाब-पाक सीमा से हथियारों की तस्करी हो रही है। इससे पहले 25 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने हिलाल अहमद वागे को गिरफ्तार किया था जो अमृतसर से ‘ड्रग मनी‘ लेने आया था।
विज्ञापन


हिलाल भी पैसे ले जाने के लिए ट्रक का ही इस्तेमाल कर रहा था। इससे पहले पंजाब में ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप पहुंचाई गई थी, जिसके पीछे आतंकवादी संगठन जैश के अलावा खालिस्तानी आतंकवादियों का हाथ भी था। पिछले साल सितंबर में पंजाब में हथियारों की खेप पकड़ने के बाद सामने आया था कि पाकिस्तान की तरफ से 10 बार ड्रोन पंजाब में भेजे गए लेकिन कम ऊंचाई पर उड़ने की वजह से इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। इन ड्रोन के साथ हथियारों का जखीरा पंजाब में उतारा गया।
विज्ञापन


पुलिस को इस जखीरे के साथ पांच सैटेलाइट फोन भी मिले थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन फोन का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में होना था, जहां काफी समय तक इंटरनेट सेवा बंद रही थी। वहीं पंजाब में लगातार इन दिनों जो हेरोइन बरामद की जा रही है, उसे फिरोजपुर के ममदोट इलाके से भारत सीमा में भेजा गया है। इस घटना के बाद फिर से फिरोजपुर की सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईबी की सूचना पर जालंधर पुलिस ने अवंतीपोरा श्रीनगर के जाइिद गुलजार, पुलवामा के मोहम्मद इदरीश शाह और पुलवामा के नूरपोरा निवासी युसूफ रफीक को सीटी इंस्टीट्यूट से काबू किया गया था। इनके पास से इटैलियन पिस्टल, 2 मैगजीन, एक एके 47 के अलावा लगभग एक किलो आरडीएक्स बरामद किया गया था। जालंधर के मकसूदां थाने में भी कश्मीरी आतंकियों ने ही हमला किया था। 2018 में 3 नवंबर को फैजल बाशिर (23) को अवंतीपोरा और शाहिद कय्यूम (22) को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed