फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab assembly session, captain amarinder singh

'आप' विधायकों का बर्ताव संविधान की बेअदबी: कैप्टन अमरिंदर

Fri, 16 Jun 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Jun 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Punjab assembly session, captain amarinder singh
punjab assembly session
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी के विधायकों के बर्ताव को संविधान की बेअदबी बताया है। पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन ने कहा कि उन्होंने 50 साल के राजनीतिक जीवन में स्पीकर की कुर्सी का इतना निरादर करते हुए किसी को नहीं देखा।
विज्ञापन


उन्होंने घटिया और शर्मनाक व्यवहार करने वाले विधायकों के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने पर जोर दिया, जिन्होंने सदन की मर्यादा पर हमला किया है। सदन की मर्यादा से किसी भी स्थिति में समझौते की इजाजत नहीं दी जाएगी। आप विधायकों का व्यवहार स्वीकार करने योग्य नहीं है। विधानसभा आम लोगों के कल्याण से संबंधित मुद्दों पर विचार करने की पवित्र जगह है।
विज्ञापन


अगर सदन के काम में रुकावट पैदा होगी तो लोगों की आवाज दब जाएगी। सीएम ने सदन के कार्य में रुकावट डालने को अकालियों के बर्ताव की भी निंदा की। आप विधायकों द्वारा रेत खदानों की बोली पर लगाए आरोपों पर सीएम ने कहा कि पारदर्शी बोली हुई है, जिससे राजस्व में काफी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘सरकार 15 दिन में माफ करे किसानों का कर्ज’

Punjab assembly session, captain amarinder singh
punjab assembly session
आम आदमी पार्टी ने सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद बाहर मॉक एसेंबली का आयोजन किया। जिसमें दो प्रस्ताव पास किए गए। बलविंदर सिंह बैंस को स्पीकर बनाया गया। सबसे पहले सुखपाल खैरा ने दो प्रस्ताव रखे, जिसमें स्पीकर से मांग की गई कि सरकार को निर्देश दिया जाए कि किसानों का कर्ज पंद्रह दिन में माफ किया जाए।

दूसरा प्रस्ताव था कि रेत खदानों की नीलामी और राणा गुरजीत द्वारा खरीदी जमीन के मामलों की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए। खैरा ने कहा कि सीएम ने सदन में कहा है कि श्वेत पत्र से पता चलेगा कि आर्थिक स्थिति क्या है। अभी एंबुलेंस, फायर टेंडर, स्टाफ नहीं दे सकते। कांग्रेस को चुनाव के समय भी पता था कि सूबे पर कितना कर्ज है, उसके बाद भी कर्ज माफी का वादा किया गया। आज सरकार हाथ खड़े कर रही है। 

सिमरजीत बैंस ने कहा कि बादल माफिया से मुक्त होकर सूबा कांग्रेस माफिया के चंगुल में आ गया है। लुधियाना सिटी सेंटर घोटाले के आरोपी को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन बना दिया गया है। सीएम को ट्रांसपोर्ट माफिया खत्म करने को अफसरों को अल्टीमेटम देना पड़ रहा है। अब नौकरी देने की शुरू की तो पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते को डीएसपी बनाया जा रहा है। कंवर संधू ने कहा कि रेत खदानों और शराब ठेकों की बोली होनी ही नहीं चाहिए। सरकार को खुद इनका संचालन करना चाहिए। एचएस फूलका ने कहा कि रेत खदानों की नीलामी के मामले में गठित जांच आयोग दिखावा है। इसके बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed