फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP CM Face in Punjab: Aam Aadmi Party Announced Bhagwant Mann as CM Candidate for Punjab Assembly Election 2022

Punjab Election 2022: भगवंत मान होंगे आप के सीएम उम्मीदवार, मोहाली में केजरीवाल ने किया एलान

Tue, 18 Jan 2022 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Jan 2022 12:18 PM IST
सार

AAP CM Candidate in Punjab: आम आदमी पार्टी में विधायकों की तरफ से सांसद भगवंत मान को बतौर सीएम एलान किए जाने की मांग की जा रही थी लेकिन अरविंद केजरीवाल ने लोहड़ी के दिन नया दांव खेलते हुए पंजाब के लोगों से ही इसके लिए राय मांग ली थी।

विज्ञापन
AAP CM Face in Punjab: Aam Aadmi Party Announced Bhagwant Mann as CM Candidate for Punjab Assembly Election 2022
नाम की घोषणा के बाद भगवंत मान को गले लगाते अरविंद केजरीवाल। - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान ही लोगों की पहली पसंद हैं। ऐसे में वही उनकी पार्टी का चेहरा होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मोहाली में इसका एलान किया। उन्होंने बताया कि सीएम चेहरा जानने के लिए जारी किए मोबाइल नंबर पर 21. 59 लाख लोगों ने राय दी। इसमें 93.3 फीसदी लोगों ने भगवंत मान पर मुहर लगाई, जबकि 3.6 लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू पर विश्वास दिखाया। 

विज्ञापन


भगवंत मान को सीएम चेहरा घोषित करने से पहले साड्डा सीएम भगवंत मान के पोस्टर व होर्डिंग लगाए गए थे। प्रेस कांफ्रेंस हॉल में पार्टी के बड़े नेता, समर्थकों के साथ ही भगवंत मान की माता व बहन भी मौजूद थीं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग पूछते थे कि चुनाव में दूल्हा कौन होगा। मैं सब्र करने की सलाह देता था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवंत मान को वह पहले ही सीएम चेहरा घोषित कर देते तो उन पर भाई भतीजावाद के आरोप लगते। ऐसे में उन्होंने लोगों की राय लेने का फैसला लिया। हालांकि कुछ लोगों ने भगवंत मान के साथ मुझे भी चुना है। उक्त लोगों की राय को इसमें शामिल नहीं किया गया। क्योंकि मैं सीएम की रेस में हूं ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरा पेन हाथ में आया तो जरूरतमंदों के हक में चलेगा
भगवंत मान ने कहा कि अगर पंजाब को सुधारने वाला हरा पेन हमारे हाथ में आया तो वह जरूरतमंद लोगों के हक में चलेगा। उनके मुताबिक बतौर कॉमेडियन जब वह मंच पर जाते थे तो लोग हंसने लगते थे लेकिन अब हालात कुछ और हैं। लोग रोने लग पड़ते हैं। उनका कहना होता है कि हमें बचा लो। मैं उन्हें यही समझाता था कि यह चीज भगवान कर सकता है या आप खुद। हम तो इसमें जरिया बन सकते हैं।

कलाम और पातर के शब्दों से कह गए अपनी बात
भंगवत ने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद का कहना था कि सपने वह नहीं होते हैं, जो हमें नींद में आते हैं, सपने वह होते हैं, जो हमें सोने नहीं देते। पंजाब को खुशहाल बनाने का सपने उन्हें सोने नहीं देता। पंजाब के युवाओं के हाथों में टीके से टिफिन देने, खेती को फायदे का सौदा बनाने, व्यापारियों को मजबूत बनाने का सपना उन्हें सोने नहीं देता। पार्टी और लोगों ने आज जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे निष्ठा से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सुरजीत पातर ने लिखा कि होया जे पतझड़ आई तू अगली रुत जे यकीन रखीं... ऐसे में वह मेरे विश्वास रखें। उन्होंने कहा कि लंदन कैलिफोर्निया के सपने हम बहुत देख चुके हैं, बस हमें हमारा पंजाब वापस कर दो। वहीं, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के शब्दों का भी जिक्र किया।



2011 में कॉमेडियन से राजनेता बने थे मान
भगवंत मान का जन्म 1973 में संगरूर जिले के गांव सतोज में हुआ था। उनके पिता का नाम मोहिंदर सिंह व माता का नाम हरपाल कौर है। वह अपने स्कूल व कॉलेजों के दिनों में स्टेज से अपनी प्रतिभा दिखाते रहते थे। फिर कॉमेडियन व अभिनेता के रूप में अपना करिअर शुरू किया था। 2011 में उन्होंने मनप्रीत बादल की पार्टी पीपल पार्टी ऑफ पंजाब से अपना राजनीतिक करिअर शुरू किया।

2014 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। दो बार संगरूर से सांसद बन चुके हैं। हालांकि गत चुनाव में वह जलालाबाद से सुखबीर बादल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन वह चुनाव हार गए थे। उनके दो बच्चे हैं, जो विदेश में हैं।

बीस फीसदी जट्ट सिख वोटरों पर नजर  
आम आदमी पार्टी ने सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर पंजाब में बड़ा सियासी दांव खेला है। सांसद भगवंत मान, जट्ट सिख बिरादरी से हैं और राज्य में इनकी जनसंख्या करीब 20 फीसदी हैं। इनमें से करीब 90 फीसदी जट्ट सिख सीधे तौर पर खेती से जुडे़ हैं। किसान आंदोलन की वजह से इस बार जट्ट सिख बिरादरी का वोट बैंक अहम है। वे मालवा से आते हैं और मालवा में सबसे ज्यादा 69 विधानसभा सीटें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed