{"_id":"61f2e2f6cf873579c74027cd","slug":"punjab-and-haryana-corona-virus-cases-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: हरियाणा में महामारी ने ली 18 मरीजों की जान, पंजाब में संक्रमण से एक दिन में 45 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: हरियाणा में महामारी ने ली 18 मरीजों की जान, पंजाब में संक्रमण से एक दिन में 45 लोगों की मौत
Fri, 28 Jan 2022 12:01 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:01 AM IST
सार
पंजाब और हरियाणा में संक्रमण लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहा है। गुरुवार को हरियाणा में 18 और पंजाब में 45 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। हरियाणा के गुरुग्राम व फरीदाबाद जिले में सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। पंजाब के मोहाली में 48.36 फीसदी संक्रमण दर पहुंच गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना ने 18 मरीजों की जान ले ली। गुरुग्राम-पंचकूला में सबसे अधिक 3-3, यमुनानगर में 2 और फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल, पानीपत, अंबाला, सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, जींद व चरखी दादरी में एक-एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। वहीं कोरोना के 5770 नए केस आए हैं। अब प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 35558 पहुंच गई है। इनमें से 34121 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इस समय हरियाणा में कोरोना की संक्रमण दर 17.87 फीसदी है। रिकवरी दर 95.09 और मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है।
विज्ञापन
गुरुग्राम और फरीदाबाद में अधिक मामले
गुरुवार को कोरोना के नए केसों में गुरुग्राम में 1671, फरीदाबाद में 504, हिसार में 307, सोनीपत में 493, करनाल में 111, पानीपत में 127, पंचकूला में 256, अंबाला में 189, सिरसा में 144, रोहतक में 187, यमुनानगर में 241, भिवानी में 196, कुरुक्षेत्र में 208, महेंद्रगढ़ में 136, जींद में 199, रेवाड़ी में 174, झज्जर में 113, फतेहाबाद में 151, कैथल में 122, पलवल में 78, चरखी दादरी में 132 और नूंह में 31 नए केस आए हैं।
विज्ञापन
पंजाब में कोरोना से 45 लोगों की मौत
पंजाब में कोविड-19 से स्थिति और भयावह होती दिखाई देने लगी है। गुरुवार को राज्य में कोविड से 45 लोगों की मौत दर्ज की गई, जबकि 4189 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 17 लोगों को आईसीयू में और 15 लोगों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर व लुधियाना में 5-5 जबकि पटियाला में 7, मुक्तसर व बठिंडा में 3-3, जालंधर में 4, फरीदकोट व संगरूर में 2-2 और बरनाला, फिरोजपुर, मोगा और मोहाली में एक-एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
वहीं, जालंधर में 10 लोगों को और पटियाला व नवांशहर में दो-दो लोगों के अलावा बठिंडा, होशियारपुर, रोपड़ में एक-एक व्यक्ति को आईसीयू में दाखिल किया गया है। लुधियाना में नौ और पटियाला में दो लोगों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोरोना की तीसरी लहर की सर्वाधिक 48.36 फीसदी संक्रमण दर मोहाली में दर्ज की गई है, जहां 724 नए केस सामने आए हैं। इनके अलावा लुधियाना में 442 नए केस, जालंधर में 439, होशियारपुर में 408, फिरोजपुर में 209, बठिंडा में 194, मुक्तसर में 171, मोगा में 165, अमृतसर में 161, कपूरथला में 144, रोपड़ में 139, फाजिल्का में 137, तरनतारन में 119, गुरदासपुर में 112, पठानकोट में 103, फरीदकोट में 102, नवांशहर में 100, पटियाला में 92, बरनाला में 84, संगरूर में 72, मानसा में 41 और फतेहगढ़ साहिब में 31 नए संक्रमित मिले हैं।