फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana corona cases Punjab corona update Haryana corona active cases

कोरोना वायरस: पंजाब में एक की मौत और 20 संक्रमित मिले, हरियाणा में 470 नए पॉजिटिव मामले

Tue, 26 Apr 2022 12:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Apr 2022 12:34 AM IST
सार

हरियाणा में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। संक्रमण दर बढ़कर 5.14 प्रतिशत पहुंच गई है। बुधवार को 470 नए केस मिले। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या 1828 हो गई है।

विज्ञापन
Punjab and Haryana corona cases Punjab corona update Haryana corona active cases
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब में संक्रमण बढ़ने के साथ ही मौतों के मामले भी सामने आने लगे हैं। सोमवार को छह दिन बाद मोगा में एक कोरोना संक्रमंण से मौत का मामला सामने आया। जबकि राज्य के छह जिलों में 20 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अप्रैल महीने में अब तक राज्य में 349 कोरोना के नए मरीज मिल चुके हैं।

विज्ञापन


पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को कोरोना के मिले कुल नए मरीजों में सबसे अधिक जालंधर में 8, मोहाली में 6, पटियाला में 3, बठिंडा, फिरोजपुर और लुधियाना में 1-1 शामिल हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 5 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 
विज्ञापन


अप्रैल में अब संक्रमण से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। 167 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। पंजाब के प्रमुख जिलों में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले मोहाली में 29, लुधियाना में 27, जालंधर में 18, पटियाला में 17, अमृतसर में 10, होशियारपुर में 22 शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में 470 नए केस, संक्रमण दर 5.14 प्रतिशत
हरियाणा में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। संक्रमण दर बढ़कर 5.14 प्रतिशत पहुंच गई है। बुधवार को 470 नए केस मिले। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या 1828 हो गई है। 1800 मरीज घरों पर इलाज ले रहे हैं और बाकी अस्पतालों में दाखिल हैं। बीते 24 घंटे में गुरुग्राम 397, फरीदाबाद 49, सोनीपत 8, करनाल 3, रोहतक 3, झज्जर 2, अंबाला 2, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, पलवल व हिसार में 1-1 नया मरीज मिला है।  


अप्रैल की शुरुआत में ही केस बढ़ने शुरू हुए थे। पहली अप्रैल को प्रदेश की संक्रमण दर 0.40 प्रतिशत थी। जैसे-जैसे नमूनों की संख्या बढ़ रही है कोरोना के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में जानकारी दी कि एनसीआर में आने वाले प्रदेश के जिलों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर कोरोना की शृंखला तोड़ी जाएगी। गुरुग्राम में 9 माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा चुके हैं। अन्य जिलों के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed