फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab AAP govt meeting in Chandigarh for water dispute

पानी विवाद में केजरीवाल की एंट्री:  चंडीगढ़ में पंजाब सरकार की बैठक, 5 मई को होगा विधानसभा का विशेष सत्र

Thu, 01 May 2025 06:56 PM IST
शाहिल शर्मा पंजाब ब्यूरी, चंडीगढ़
पंजाब ब्यूरी, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 01 May 2025 06:56 PM IST
सार

5 मई को पंजाब सरकार ने जल विवाद को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है।  पंजाब और हरियाणा में उपजे पानी के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक चंडीगढ़ में चल रही है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Punjab AAP govt meeting in Chandigarh for water dispute
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब और हरियाणा में उपजे पानी के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक चंडीगढ़ में चल रही है। इस बैठक में सीएम भगवंत मान ने अपने सभी मंत्रियों और विधायकों को बुलाया है। वहीं, बैठक में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए हैं। बैठक में हरियाणा से जल विवाद को लेकर पंजाब सरकार ने 5 मई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इसके अलावा जल मुद्दे पर कल सुबह 10 बजे ऑल पार्टी मीटिंग भी बुलाई गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि जल विवाद को लेकर पंजाब और हरियाणा में दोनों राज्यों के राजनेताओं में जुबानी जंग छिड़ गई है। पंजाब सरकार का कहना है कि हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिल चुका है। हम अब एक भी बूंद हरियाणा को पानी की नहीं देंगे। 
विज्ञापन


दोनों राज्यों में जल विवाद को लेकर केंद्र सरकार की भी एंट्री हो गई है।  केंद्र सरकार ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए पूरे मामले में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) से रिपोर्ट तलब कर ली है। बीबीएमबी ने अपनी रिपोर्ट में हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने की पैरवी करते हुए तीन से चार एक्शन प्लान सौंपे हैं। बीबीएमबी ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को दिए जाने वाले पानी की पूरी स्थिति रिपोर्ट दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Water Dispute: "पंजाब लड़ रहा देश की लड़ाई, हम हरियाणा को नहीं देंगे एक बूंद भी पानी"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed