फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Minister Harjot Singh Bains on water dispute

Water Dispute: "पंजाब लड़ रहा देश की लड़ाई, हम हरियाणा को नहीं देंगे एक बूंद भी पानी"

Thu, 01 May 2025 05:10 PM IST
ANI Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 01 May 2025 05:10 PM IST
सार

पंजाबा और हरियाणा के बीच जल विवाद का मुद्दा गहराता जा रहा है। पंजाब के मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसको लेकर बयान जारी किया है और हरियाणा को एक बूंद भी पानी ना देने की बात कही है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Minister Harjot Singh Bains on water dispute
हरजोत सिंह बैंस, कैबिनेट मंत्री पंजाब - फोटो : ANI

विस्तार

Punjab-Haryana Water Dispute: हरियाणा-पंजाब के बीच जल विवाद को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है। पंजाब के मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसको लेकर गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पंजाब की पीठ में छुरा घोंपा है। पंजाब ने इस देश की आजादी के लिए सबसे ज्यादा खून बहाया, सबसे ज्यादा कुर्बानियां दीं। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, पंजाब हर दिन पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ रहा है, जो हमेशा पंजाब में ड्रग्स और हथियार भेजकर यहां शांति को भंग कर रहा है। पंजाब पूरे देश की लड़ाई लड़ रहा है। 

विज्ञापन


ऐसे में पंजाब से पानी छीनकर हरियाणा को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा अगर भाजपा को लगता है कि वे रातों-रात पंजाब के अफसरों को हटाकर हरियाणा के अफसरों को नियुक्त कर देंगे तो ये जान लें कि अगर पंजाब देश और दुनिया की लड़ाई लड़ सकता है, तो वह अपनी लड़ाई भी लड़ सकता है। मंत्री ने कहा कि हम पंजाब के पानी की एक बूंद भी हरियाणा को नहीं देंगे।
विज्ञापन

 

बता दें कि दोनों राज्यों में जल विवाद को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए पूरे मामले की भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) से रिपोर्ट तलब कर ली। बीबीएमबी ने अपनी रिपोर्ट में हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने की पैरवी करते हुए तीन से चार एक्शन प्लान सौंपे हैं। बीबीएमबी ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को दिए जाने वाले पानी की पूरी स्थिति रिपोर्ट दी है। इसके बाद दोनों राज्यों की सरकारों में पानी विवाद को लेकर मंत्रियों के बयान सामने आ रहे हैं।  

ये भी पढ़ें: हरियाणा-पंजाब जल विवाद: BBMB ने की अतिरिक्त पानी देने की पैरवी, मंत्री मनोहर को तीन से चार एक्शन प्लान सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed