फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Aam Aadmi Party would launch Save Farmers, Workers, Traders campaign from December 4

कृषि कानूनों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का बड़ा एलान, पंजाब में तीन रैलियों का करेगी आयोजन

Wed, 25 Nov 2020 08:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Nov 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Punjab Aam Aadmi Party would launch Save Farmers, Workers, Traders campaign from December 4
भगवंत मान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

आम आदमी पार्टी चार दिसंबर से पंजाब में ‘किसान, मजदूर, व्यापारी बचाओ’ अभियान चलाएगी। इसकी शुरुआत चार दिसंबर को मौड़ मंडी में एक बड़ी जनसभा कर की जाएगी। पार्टी मुख्यालय से पंजाब के आप प्रधान भगवंत मान ने कहा कि इस मुहिम के अंतर्गत पंजाब में तीन रैलियां की जाएंगी। 

विज्ञापन


चार दिसंबर को मौड़ मंडी, 13 दिसंबर को पट्टी और 20 दिसंबर को बाघा पुराना में रैली का आयोजन किया जाएगा। इन रैलियों में बताया जाएगा कि नए कृषि कानून सिर्फ किसान विरोधी ही नहीं, लोक विरोधी भी हैं। पंजाब में हर आदमी किसान के साथ किसी न किसी ढंग के साथ जुड़ा है।
विज्ञापन



उन्होंने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर किसानों को 22 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर करेगी। रैलियों में लोगों को इसकी भी जानकारी दी जाएगी। मान ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में पंजाब की कैप्टन सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही है। कैप्टन ने घर-घर नौकरी, स्मार्टफोन देने का वादा किया था लेकिन वह आज तक पूरे नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकालियों, कांग्रेसियों ने किसानों को कंगाली के कगार पर ला खड़ा किया : आप
प्रदेश की शुगर मिलों द्वारा पंजाब के गन्ना किसानों की करीब 250 करोड़ रुपये की अदायगी न करने और पिछले तीन साल से अपने ही पैसे लेने के लिए भटक रहे किसानों की आवाज बुलंद करते आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर इन राजनीतिक मिल मालिकों को बचाने का आरोप लगाया है।


आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेश सह-प्रधान अनमोल गगन मान ने कहा कि किसानों के खून पसीने की कमाई को दबने वाले ज्यादातर शुगर मिल मालिक कांग्रेस या अकाली दल के नेता हैं। इस कारण किसानों की आवाज को कोई नहीं सुन रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शुगर मिल मालिकों ने किसानों का पैसा न दिया तो आम आदमी पार्टी के नेता उनके घरों का घेराव करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed