फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PUNBUS and PRTC contract workers demonstrated outside Navjot Singh Sidhu residence in Patiala

पंजाब: पटियाला में सिद्धू के घर का घेराव, पनबस व पीआरटीसी ठेका कर्मचारी बोले- मांगें नहीं मानी तो संघर्ष करेंगे तेज

Wed, 04 Aug 2021 09:43 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, पटियाला/बठिंडा/संगरूर (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद, पटियाला/बठिंडा/संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Aug 2021 09:43 PM IST
सार

स्थायी करने की मांग को लेकर पंजाब के कई शहरों में पंजाब रोडवेज और पनबस के ठेका कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के घर का घेराव भी किया। 

विज्ञापन
PUNBUS and PRTC contract workers demonstrated outside Navjot Singh Sidhu residence in Patiala
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो) - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब रोडवेज और पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब और पीआरटीसी के ठेका मुलाजिमों की प्रदेश कमेटी के फैसले पर बुधवार को पीआरटीसी के पटियाला डिपो के ठेका कर्मचारियों ने बस स्टैंड के दोनों गेट बंद कर दिए। दोपहर के समय ठेका कर्मचारियों ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के घर का भी घेराव किया और नारेबाजी की। 

विज्ञापन


शाम पांच बजे तक बस स्टैंड के दोनों गेट बंद रखने की वजह से बस काफी कम संख्या में चलीं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। ठेका मुलाजिम हरजिंदर गोरा और कुलदीप सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने सभी कच्चे व ठेका मुलाजिमों को पहली ही कैबिनेट में स्थायी करने का वादा किया था। 
विज्ञापन


साढ़े चार साल बीत जाने के बावजूद वादे को नहीं निभाया जा रहा है। जब ठेका कर्मचारी पक्का करने की मांग करते हैं, तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। एक जुलाई को परिवहन मंत्री के साथ बैठक हुई थी। इसमें पनबस और पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिमों को स्थायी करने का वादा किया था। अब 24 दिन बीत जाने पर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआरटीसी व पनबस कर्मियों ने किया प्रदर्शन
बठिंडा में बुधवार को मुक्कमल तौर पर बस स्टैंड बंद कर मुख्य गेट के आगे धरना दे रहे कर्मियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रही है। ठेका कर्मी रेशम सिंह और संदीप सिंह ने कैप्टन सरकार पर आरोप लगाया कि चुनाव से पहले हर विभाग के ठेका कर्मी को पक्का करने का वादा किया गया था। अब सरकार बन जाने के बाद आज तक उन्हें स्थायी नहीं किया गया है।

ठेका कर्मियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे अपने परिवारों के साथ विभागों के मुख्य कार्यालयों के आगे धरना देंगे। संगरूर से यूनियन के प्रांतीय नेता जतिंदर सिंह गिल और परमिंदर सिंह टिब्बा ने कहा कि मांगें पूरी न होने पर उन्हें प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 


चेयरमैन लखविंदर सिंह, चेयरमैन हरप्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह व उपप्रधान रणदीप सिंह ने कहा कि पनबस व पीआरटीसी की तीन दिवसीय हड़ताल के संबंध में छह अगस्त को पंजाब भवन चंडीगढ़ में यूनियन की बैठक रखी गई है। अगर बैठक में उनकी मांगों का कोई समाधान न किया तो वह 9, 10 और 11 अगस्त की हड़ताल कर सरकार व मुख्यमंत्री के खिलाफ संघर्ष तेज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed