फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pulwama Terror Attack, Akali Leaders Protest Against Navjot Sidhu outside Punjab Assembly

पंजाब विस के बाहर नवजोत सिद्धू को लेकर अकालियों ने किया हंगामा, पाक दौरे की तस्वीरें जलाईं

Mon, 18 Feb 2019 02:08 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अभिषेक त्यागी Updated Mon, 18 Feb 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Akali Leaders Protest Against Navjot Sidhu outside Punjab Assembly
नवजोत सिद्धू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
पंजाब विधानसभा के बाहर मंत्री नवजोत सिद्धू को लेकर अकाली दल के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने सिद्धू के पाकिस्तान दौरे की तस्वीरें जलाईं। पंजाब विधानसभा में बजट पेश होने से पहले शिरोमणि अकाली दल के नेताओं द्वारा पंजाब विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन



अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया व अन्य नेताओं ने पाकिस्तान और सिद्धू के आपत्तिजनक बयानबाजी को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने पाकिस्तान के झंडे और सिद्धू की तस्वीरें जलाकर अपना रोष व्यक्त किया। नवजोत सिंह सिद्धू को बर्खास्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


 

सिद्धू को उनके बयानों के लिए मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया जाए

सदन के बाहर मजीठिया ने पत्रकारों से कहा कि किसी भी चीज से पहले हम कांग्रेस और पंजाब सरकार का स्पष्ट रुख जानना चाहते हैं कि क्या वे पाकिस्तानी सेना के प्रमुख और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की निंदा करते हैं?

मजीठिया ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले की निंदा के लिए सदन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने के बाद भी सिद्धू कह रहे हैं कि आप पाकिस्तान को दोषी नहीं ठहरा सकते, आप किसी एक व्यक्ति को दोषी नहीं ठहरा सकते।

पूर्व अकाली मंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि सिद्धू को उनके बयानों के लिए मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया जाए। प्रश्न काल शुरू होते ही शिअद-भाजपा के विधायकों ने सिद्धू के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया। शिअद-भाजपा विधायकों ने काले बैज लगाए थे।

सिद्धू जब मामले पर बोल रहे थे तब शिअद-भाजपा के विधायकों ने नारेबाजी कर उनके वक्तव्य को बाधित करने की कोशिश भी की। इस दौरान सिद्धू और मजीठिया के बीच कहासुनी भी हो गई और अध्यक्ष ने उन्हें प्रश्न काल बाधित ना करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed