फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Puda,stopped,work,worried,mohali

पुडा ऑफिस न जाएं, मुलाजिम हड़ताल पर हैं

Fri, 13 Dec 2013 11:25 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Fri, 13 Dec 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
Puda,stopped,work,worried,mohali
लंबे समय से संघर्ष की राह पर चल रहे पुडा मुलाजिमों ने वीरवार को दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। इससे राज्य में स्थित पुडा की सभी इकाईयों में काम रुक गया। पुडा भवन में विभिन्न कामों से आने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। यहां तक की सिंगल विंडो पर भी लोगों की शिकायतों को नहीं सुना गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीरवार को पुडा के सभी मुलाजिम टाइम से अफिस पहुंच गए थे। इस दौरान अपनी ब्रांचों में काम करने की बजाय मुलाजिम धरनास्थल पर इकट्ठे हुए। इसके बाद मुलाजिमों ने सरकार एवं मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मुलाजिमों के संघर्ष में रिटायर मुलाजिम भी शामिल हो गए।
विज्ञापन


रिटायर मुलाजिम बलराज कुमार, एचस सोढी, एनएस कलसी, एसके गोयल समेत कई धरनास्थल पर मौजूद रहे। इसके अलावा कई मुलाजिम जत्थेबंदियों के नेता भी धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान पुडा मुलाजिम तालमेल संघर्ष कमेटी के नेताओं ने बताया कि वे अब संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। 17 दिसंबर को पुडा मुलाजिमों द्वारा राज्यस्तरीय धरना दिया जाएगा। इसमें राज्य के विभिन्न विभागों के मुलाजिम शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मुलाजिमों को महिंदर सिंह धनोआ, जनरैल सिंह, बलजिंदर सिंह बिल्ला, वीर चंद विज, अशोक बजहेड़ी, रेशम सिंह, सुनील मेहता, रशपाल सिंह, प्रगट सिंह, रविंदरपाल सिह, जल्जा राम, हरबंस लाल कालिया, परमजीत सिंह, सुखदेव सिंह, बलबीर मसीह, नराता राम, भाग सिंह, बलीर सिंह, राम सिंह बलदेव सिह, स्वर्ण सहिं, चरनजीत कौर, हरी सिंह व मनजीत सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed