फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Public Relations Department organized the third religious gathering

Chandigarh News: लोक संपर्क विभाग ने तृतीय धार्मिक समागम आयोजित किया

Wed, 15 Jan 2025 09:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
Public Relations Department organized the third religious gathering
फोटो सहित...
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के सूचना और लोक संपर्क विभाग द्वारा बुधवार को दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को समर्पित और नववर्ष के आगमन के अवसर पर सरबत के भले के लिए पंजाब सिविल सचिवालय-1 स्थित गुरुद्वारा साहिब में तृतीय धार्मिक समागम आयोजित किया गया। जिसमें गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-11 के ग्रंथी भाई कश्मीर सिंह ने सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। इसके पश्चात भाई गुरमीत सिंह शांत और उनके जत्थे ने रसपूर्ण गुरबाणी कीर्तन किया।

समागम के दौरान कैबिनेट मंत्री और आप के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, मुख्यमंत्री के ओएसडी (मीडिया) आदिल आज़मी, वित्त आयुक्त (राजस्व) अनुराग वर्मा, सचिव आम राज प्रबंध गुरप्रीत कौर सपरा, पनसप की एमडी सोनाली गिरि, सूचना और लोक संपर्क विभाग के निदेशक विमल कुमार सेतिया, एडीजीपी (ट्रैफिक) अमरदीप सिंह राय, आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल, लोक संपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक संदीप सिंह गढ़ा, मुख्यमंत्री के डिप्टी प्रमुख सचिव जगनूर सिंह ग्रेवाल के अलावा सूचना और लोक संपर्क विभाग तथा पंजाब सिविल सचिवालय के कर्मचारियों ने भारी संख्या में भाग लिया। समागम के मौके पर गुरु का लंगर अटूट रूप से वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed