फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU will hand over two hostels to UT administration by Tuesday

मंगलवार तक दो हॉस्टलों को पीयू यूटी प्रशासन को सौंप देगा

Mon, 27 Apr 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
PU will hand over two hostels to UT administration by Tuesday
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी अपने दो हॉस्टलों को आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए मंगलवार तक यूटी प्रशासन को हैंडओवर कर देगा। उसके बाद यूटी प्रशासन इन हॉस्टलों में बेड से लेकर अन्य सुविधाएं मुहैया कराएगा। जरूरत पड़ने पर अचानक यहां मरीजों को शिफ्ट किया जा सकता है। अन्य दो हॉस्टलों को फिलहाल आइसोलेशन वार्ड बनाने का प्रस्ताव नहीं है। यदि प्रशासन की ओर से इसके लिए भी संदेश मिलेगा तो यह हॉस्टल भी हैंडओवर करने होंगे।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन ने पीयू के गर्ल्स हॉस्टल नंबर 8, 9, 10 के अलावा इंटरनेशनल हॉस्टल को आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए खाली करने को कहा था। यह बात विद्यार्थियों को पता लगी तो उन्होंने विरोध तेज कर दिया। पीयू से लेकर यूटी प्रशासन तक कई पत्र भेजे। उपराष्ट्रपति तक भी पत्र पहुंचे। पीएमओ कार्यालय भी भेजे गए। कहा गया कि आइसोलेशन वार्ड यदि हॉस्टलों को बनाया जाता है तो इससे विद्यार्थियों में संक्रमण की संभावनाएं होंगी। इसी के साथ पीयू प्रशासन ने हॉस्टल खाली करने का काम शुरू कर दिया। 300 से अधिक विद्यार्थी अपने सामान लेने हॉस्टलों में पहुंच गए। इसी को देखते हुए यूटी प्रशासन ने विद्यार्थियों से कहा कि वह भागदौड़ न करें। फिलहाल दो हॉस्टलों को वह आइसोलेशन वार्ड बनाएंगे। इससे छात्रों को कुछ राहत मिली। पीयू प्रशासन की ओर से रविवार को यूटी को संदेश दिया गया कि इंटरनेशनल हॉस्टल व गर्ल्स हॉस्टल नंबर दस को मंगलवार तक हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed