फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU student slapped by student, fined Rs 2500

पीयू सुरक्षाकर्मी को छात्र ने जड़ा थप्पड़, 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया

Sat, 11 Jul 2020 12:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
PU student slapped by student, fined Rs 2500
चंडीगढ़। हॉस्टल में रह रहे एक छात्र ने बहस के दौरान पीयू के सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद हंगामा मच गया। यह मामला शुक्रवार को डीएसडब्ल्यू तक पहुंचा तो उन्होंने जांच कमेटी बना दी। कमेटी ने छात्र से लिखित में माफीनामा लिखवाया और उसके बाद उस पर 2500 रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

पीयू के ब्वायज हॉस्टल नंबर- 3 में वीरवार को एक-दो स्टूडेंट्स अपना सामान कमरों से लेने आए थे। सुरक्षाकर्मी ने उन छात्रों से कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते बाहर के छात्रों का अंदर जाना मना है। सुरक्षाकर्मी ने कहा कि वह संबंधित छात्र के रूम से सामान लाकर उपलब्ध करा देंगे। तभी एक और छात्र उसी हॉस्टल से बाहर आया और सुरक्षाकर्मी से बोला कि किसी छात्र को आप अंदर जाने देते हो तो किसी को नहीं। ऐसा क्यों किया जा रहा है। सुरक्षाकर्मी ने कहा कि जो आदेश पीयू के होंगे उसी का पालन करवाया जाएगा। बाहरी छात्र पता नहीं किस एरिया से आ रहा है। उनके जरिये संक्रमण का खतरा हो सकता है। इसलिए अंदर नहीं जाने देते। इसी को लेकर दोनों में बहस हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि छात्र ने सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मार दिया। उसके बाद मामला डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके तोमर के पास शुक्रवार को पहुंचा। उन्होंने जांच कमेटी बनाई। छात्र दोषी पाया गया। उसने लिखित में माफी मांगी और जुर्माना देना स्वीकारा। उसके बाद मामला रफदफा हो गया।
विज्ञापन

गलती छात्र की थी। सुरक्षा कर्मी के साथ अभद्रता नहीं करनी चाहिए थी। जांच कमेटी ने छात्र पर जुर्माना डाला है और माफीनामा लिखवाया है। मामला अब शांत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजीव गौतम, वार्डन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed