{"_id":"0bc8a44b950dc2681422c1c5f385abcc","slug":"pu-elections-chance-for-make-new-voter-card-for-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सीनेट चुनाव से पहले वोट बनाने का आखिरी मौका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू सीनेट चुनाव से पहले वोट बनाने का आखिरी मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 2016 सीनेट चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। पीयू सीनेट की कुल 91 सीटों में से स्नातक चुनाव क्षेत्र की 15 सीटों के लिए सितंबर में होने वाले चुनाव के लिए नए वोट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पीयू और एफिलिएटेड कॉलेज से डिग्री कर चुके स्टूडेंट वोट बनाकर स्नातक चुनाव क्षेत्र में मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
पीयू अधिकारियों के अनुसार नया वोटर बनाने के लिए 29 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। पीयू से पीएचडी, पोस्ट ग्रेजुएशन या 5 साल पहले ग्रेजुशन कर चुके स्टूडेंट वोट बना सकते हैं। पीयू के प्रशासनिक ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर सीनेट चुनाव के लिए खास तौर पर अलग सेक्शन तैयार किया है। नए वोटर के साथ-साथ पुरानी वोटर लिस्ट में भी संशोधन किया जा सकता है।
विज्ञापन
ऐसे बनें वोटर
25 सितंबर 2016 को स्नातक चुनाव क्षेत्र की 15 सीटों के लिए चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में मतदान होगा। 2012 में स्नातक चुनाव क्षेत्र के करीब 4.50 लाख वोटर थे। नए वोटर बनने के लिए किसी भी स्टूडेंट ने 2011 में पीयू या एफिलिएटेड कॉलेज से डिग्री की होनी चाहिए।
विज्ञापन
वोटर बनने के लिए पीयू से 1 रुपये का आवेदन फॉर्म और 15 रुपये फीस के साथ फॉर्म जमा करना होगा। फॉर्म के साथ 10वीं और ग्रेजुएशन की मार्क्सशीट या अन्य डिग्री की जानकारी देनी होगी। पीयू वेबसाइट से भी आवेदन फॉर्म डाउनलोट किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म में फोटो होना अनिवार्य है।
निशुल्क होगा वोटर लिस्ट में संशोधन
पीयू सीनेट चुनाव से पहले पीयू प्रशासन वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने में जुटा है। अधिकारियों के अनुसार पुराने वोटरों को घर का पता बदलवाने का विकल्प भी दिया गया है। आवेदन फॉर्म भरकर और रेजिडेंस प्रूफ लगाकर पीयू में जमा करना होगा। इस तरह के बदलाव के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
उम्मीदवार बनवा रहे नए वोट
स्नातक चुनाव क्षेत्र से कोई भी चुनाव लड़ सकता है। इसी चुनाव क्षेत्र से सबसे अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में होते हैं। चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे प्रत्याशी अपने वोट बैंक के लिए नए वोट बनाने की कवायद में जुटे हैं। नए वोटरों के आवेदन फॉर्म की फीस भी उम्मीदवार खुद भर रहे हैं।