फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pu election win soi president meet sukhbir badal

सुखबीर बादल ने थपथपाई सोई नेताओं की पीठ

Fri, 28 Aug 2015 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 28 Aug 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
pu election win soi president meet sukhbir badal

पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल के प्रेसिडेंट जसमीन कंग ने वीरवार को सोई केसीनियर नेताओं के साथ दिल्ली में शिरोमणि अकाली दल के प्रेसिडेंट और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात की।

विज्ञापन


काउंसिल के सभी पदों पर जीत केलिए सोई नेताओं को बधाई देते हुए सुखबीर ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में लड़ने का ऐलान कर दिया।

बादल ने कहा कि सोई की अध्यक्षता वाले गठबंधन ने सभी पदों पर दोगुने अंतर से एनएसयूआई को हरा कर साबित कर दिया है की राज्य के युवकों का शिअद की नीतियों में पूरा भरोसा है।
विज्ञापन


बादल ने सोई के कोआर्डिनेटर परमबंस सिंह बंटी रमाणा को चुनाव अभियान में नई रूह डालने और पार्टी के नवयुवकों को उत्साहित करने में अग्रणी भूमिका निभाने पर सम्मानित किया। सुखबीर ने कहा कि सोई को इस कामयाबी को एक जीत नहीं बल्कि विद्यार्थी वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करने का एक अवसर समझना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर यूथ अकाली दल के संरक्षक और कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोई की अध्यक्षता वाले गठबंधन को शुभकामनाएं देते हुए छात्र नेताओं को राज्य में आधार मजबूत करने और सदस्यता बढ़ाने की सलाह दी।


जसमीन कंग ने कहा कि सुखबीर बादल ने उन्हें मेनीफेस्टों में किए गए वायदों को पूरा करने केलिए पंजाब सरकार द्वारा हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। इस मौकेपर सोई स्टेट प्रेसिडेंट विक्की मिड्डुखेड़ा, रॉबिन बराड़, भीम वडैच, मीत जटाना सहित अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed