फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Psychiatrist missing in Suspicious condition in Panipat of Haryana

पानीपत : साइकिलिंग को निकले मनोरोग विशेषज्ञ लापता, ढाबे के पास मिली साइकिल, ट्रक ड्राइवर ने लौटाया मोबाइल

Fri, 02 Apr 2021 09:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Apr 2021 09:23 PM IST
सार

  • जीटी रोड स्थित सागर ढाबे के पास मिली साइकिल, ट्रक ड्राइवर ने दिया फोन, रिपोर्ट दर्ज
  • एसपी से मिले डॉक्टर, कार्रवाई करने की अपील, टीम गठित कर तलाश करने के आदेश  

विज्ञापन
Psychiatrist missing in Suspicious condition in Panipat of Haryana
लापता डॉ. सुदेश खुराना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पानीपत के सेक्टर 13-17 पार्क में गुरुवार सुबह छह बजे साइकिल पर घूमने निकले मनोरोग विशेषज्ञ संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए। परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। देर रात 12 बजे तक घर नहीं लौटे तो पत्नी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने सागर ढाबे के पास साइकिल खड़ी होने के बारे में बताया।

विज्ञापन


पत्नी मौके पर गई तो साइकिल डॉक्टर की मिली। जिसके बाद फोन एक ट्रक ड्राइवर के पास मिला। शुक्रवार को सभी डॉक्टर इक्ट्ठा होकर एसपी शशांक कुमार सावन के पास पहुंचे और मदद की अपील की। एसपी ने टीम गठित कर कार्रवाई में तेजी का आदेश दिया।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद निवासी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति खुराना ने बताया कि वह गत सात साल से पानीपत में बरसत रोड स्थित प्रीत विहार कालोनी में रह रही हैं उनका सुप्रीति के नाम से अस्पताल है। उसके पति मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सुदेश खुराना एक अप्रैल को सुबह साढ़े छह बजे साइकिल पर सवार होकर सेक्टर 13-17 पार्क में घूमने निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह साढ़े नौ बजे तक घर पहुंच जाते थे लेकिन साढ़े नौ बजे के बाद उन्होंने फोन किया तो स्विच ऑफ मिला। उन्होंने तलाश शुरू की। रिश्तेदार, दोस्त, परिवार में फोन किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। उन्होंने रात 12 बजे तक उनका इंतजार किया लेकिन घर नहीं लौटे तो पुलिस कंट्रोल में सूचना दी। जिसके बाद थाने में जाकर शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

ट्रक ड्राइवर ने परिजनों को फोन कर लौटाया मोबाइल

Psychiatrist missing in Suspicious condition in Panipat of Haryana
डॉ. प्रीति अपने पति का फोटो फोन में दिखाते हुए और मौजूद अन्य डॉक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डॉ. सुदेश खुराना के भतीजे अभिषेक ने बताया कि चाचा साइकिल और फोन लेकर घर से निकले थे। उन्हें शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि जीटी रोड स्थित सागर ढाबे के पास एक लावारिस साइकिल खड़ी है, जिस सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और शिनाख्त करने पर चाचा की मिली। वहीं सुबह छह बजे एक ट्रक चालक ने फोन किया और चाचा का फोन लौटाया। 

ट्रक ड्राइवर को सागर ढाबे से पहले से मिला था फोन 
ट्रक ड्राइवर ने कहा कि उसके परिचालक को फोन सागर ढाबे से करीब 300 मीटर पहले पड़ा मिला था। जब वह करनाल पहुंचे तो उसने उपरोक्त फोन के बारे में बताया। जिससे परिवार के एक सदस्य को फोन किया और मोबाइल फोन वापस लौटाया।

अक्सर बेटी अनन्या के साथ घूमने निकलते थे 
पत्नी डॉ. प्रीति खुराना ने बताया कि उनकी एक 10 वर्षीय बेटी अनन्या है। बेटी के साथ पति हमेशा सुबह साइकिलिंग करने जाते थे लेकिन गुरुवार को सुबह वह बेटी को घर पर ही छोड़कर चले गए। उन्हें कोई मानसिक परेशानी नहीं थी। वह स्वयं मनोरोग विशेषज्ञ है।

पुलिस ने लापता डॉक्टर की पत्नी की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, उनकी तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा। - दीपक कुमार, शहर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed