{"_id":"142d7b4d75e25b262e2d055102b47e1c","slug":"pround-to-be-member-of-aam-aadmi-party-and-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के कदम से AAP के वर्कर जोश में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के कदम से AAP के वर्कर जोश में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Feb 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे से चंडीगढ़ के आप के कार्यकर्ता और जोश में आ गए हैं। उन्होंने एक स्वर में कहा कि केजरीवाल ने देश के नेताओं के लिए नजीर पेश की है।
विज्ञापन
आज तक किसी मुख्यमंत्री ने जनता के हित में इस तरह कुर्सी नहीं छोड़ी है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को जेल जाने का डर था इसलिए उन्होंने जनलोकपाल पास नहीं होने दिया।
विज्ञापन
आज सेक्टर-15 में अभियान
पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि शनिवार को सेक्टर-15 झाड़ू चलाओ, भ्रष्ट भगाओ यात्रा शुरू करेंगे। चंडीगढ़ में आप का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
केजरीवाल भाई ने इस्तीफा देकर हम सबके सामने एक मिसाल पेश की है। यह संदेश देता है कि पार्टी सिर्फ देश के लिए बनी है कुर्सी के लिए नहीं। अब हम पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
गुरजसजीत सिंह, वालंटियर आप
केजरीवाल भाई ने बहुत अच्छा कदम उठाया है। उद्योगपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते ही भाजपा और कांग्रेस एकजुट हो गईं और जनलोकपाल बिल को पास नहीं करने दिया। उनके इस्तीफे से कार्यकर्ताओं में जोश आया है।
एचके अरोड़ा, वालंटियर, आप