{"_id":"56e6fa934f1c1b524a8b491b","slug":"protest-protest-in-panjab-university-students-union-leader-protest-against-raising-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्र नेताओं ने किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्र नेताओं ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Tue, 15 Mar 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की 27 फरवरी सिंडीकेट बैठक में पांच फीसदी ट्यूशन फीस बढ़ाने के विरोध में सोमवार को पीयू कैंपस में जमकर हंगामा हुआ। स्टूडेंट फॉर सोसायटी (एसएफएस) और पुसू ने मिलकर सिंडीकेट बैठक से पहले प्रशासनिक ब्लॉक के सामने नारेबाजी की।
छात्र नेताओं ने प्रशासनिक ब्लॉक का दरवाजा भी बंद कर दिया और किसी को अंदर नहीं जाने दिया। देखते ही देखते मामला हंगामेदार हो गया। पीयू प्रशासन को मामले को शांत कराने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा, लेकिन मामला और बिगड़ गया। विरोध कर रहे विद्यार्थियों और पुलिस की झड़प हो गई। कुछ छात्र नेताओं के कपड़े फट गए तो कुछ छात्राओं को भी धक्के मारे गए। एसएफएस छात्र नेता हरमन ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया है।