फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   protest for salary of computer teacher

अनशन पर बैठे शिक्षक को जबरदस्ती पहुंचाया अस्पताल

Tue, 04 Mar 2014 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 04 Mar 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
protest for salary of computer teacher
शिक्षा सदन में अनशन पर बैठे कंप्यूटर अध्यापकों में शामिल दीपक की तबीयत ज्यादा खराब होने पर मंगलवार को पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को विरोध का भी सामना करना पड़ा। साथी शिक्षकों की मांग थी कि अनशन स्थल पर ही स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाए, जबकि प्रशासन अस्पताल में भर्ती कराने पर अड़ा था।

इसी बीच पुलिस ने जैसे ही दीपक को एंबुलेंस में डाला, कुछ प्रदर्शनकारी गाड़ी के आगे लेट गए और पुलिस को बल प्रयोग करके अन्य शिक्षकों को हटाने के बाद दीपक को अस्पताल पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद शिक्षकों ने जबरदस्त नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सात दिनों से अनशन पर बैठे अनशनकारियों की हर एक घंटे स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई।

वहीं, अनशन में शामिल अध्यापक संघ के प्रधान संजय की तबीयत खराब होने पर उनके परिजन घर ले गए।  सात महीने से तनख्वाह नहीं मिलने के कारण कंप्यूटर अध्यापक प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed