फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest by Computer Teachers in Mohali

पुलिस पर गरजे 'गुरु' और मरणव्रत शुरू

Sat, 27 Sep 2014 02:24 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 27 Sep 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
Protest by Computer Teachers in Mohali

मोहाली से बड़ी खबर आ रही है। यहां पंजाब जिले के सभी कम्पयूटर टीचर्स ने इकट्ठे होकर शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। टीचर्स ने प्रशासन अधिकारियों को काली झंडियां दिखाई और विरोधी नारे लगाए।

विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन बीते दिन पंजाब पुलिस द्वारा 78 कम्पयूटर टीचर्स की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया। आज सुबह सभी जिलों के टीचर्स फेज-8 थाना के बाहर इकट्ठे हुए और विरोध प्रदर्शन करते हुए हुडा भवन तक गए।
विज्ञापन


वहां, विरोधी टीचर्स ने प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। विरोधी टीचर्स गिरफ्तार किए गए टीचर्स को रिहा करने की मांग कर रहे थे।

'आप' के कन्वीनर समझाने के लिए पहुंचे

Protest by Computer Teachers in Mohali

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने महिला टीचर्स को रिहा कर दिया। पुलिस विभाग ने मौके पर भारी संख्या में फोर्स भी तैनात कर दी है।

इसी बीच आम आदमी पार्टी पंजाब के कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर भी मौके पर पहुंचे और विरोध कर रहे टीचर्स का समर्थन करते हुए उन्हें शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी टीचर्स शिक्षा विभाग के बाहर जाकर मरणव्रत पर बैठ गए।

गौरतलब है कि अपनी मांगों को लेकर पंजाब शिक्षा विभाग के दफ्तर के सामने बैठे 78 कंप्यूटर टीचर्स को पुलिस ने जबरन धरने से उठा लिया था और उन्हें फेज-8 के थाने में ले गए। टीचरों में आधे से ज्यादा संख्या महिलाओं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed