{"_id":"575579f14f1c1b081d9c52c9","slug":"protest-bsp-protest-chandigarh-bsp-protest-political-protest-against-inflation-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ BSP का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ BSP का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Jun 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ चंडीगढ़ बसपा का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा ने सोमवार दोपहर को चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय के बाहर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पूर्व सांसद अवतार सिंह करीमपुरी और पूर्व विधायक एवं पार्टी प्रभारी मेघराज भी मौजूद रहे। इन दोनो नेताओं ने भी प्रदर्शन में संबोधन किया।
बसपा अध्यक्ष जगीर सिंह का कहना है कि प्रशासन और केंद्र सरकार की नीतियां लोगों के हितों के खिलाफ है। यह प्रदर्शन बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत के खिलाफ है क्योकि इससे सभी वस्तुएं महंगी हो जाती है। अध्यक्ष जगीर सिंह का कहना है कि मोदी सरकार लोगों को 15-15 लाख रुपये देने का झूठा वायदा करके सता में आई थी।
मोदी सरकार सिर्फ आरएसएस की नीतियों के अनुसार काम कर रही है। जगीर सिंह ने कहा कि इस समय पूरा प्रशासन योगा डे के लिए व्यस्त है जिस कारण लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शन में पार्टी संयोजक हाफिज अनवर और बसपा पार्षद जन्नत जहां, डा. राम गोपाल, सरदार प्रकाश बेहरी ने भी भाग लिया।