फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest against to Stop LLB Entrance Result

एलएलबी एंट्रेंस रिजल्ट रोकने का विरोध

Thu, 26 Jun 2014 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Jun 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
Protest against to Stop LLB Entrance Result

पीयू के तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स में दाखिले के लिए 9 जून को हुए एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट रोकने का एबीवीपी छात्र नेताओं ने विरोध शुरू का दिया है। बुधवार को वीसी दफ्तर के सामने दोपहर बाद एबीवीपी नेता दिनेश चौहान और उनके समर्थकों ने नारेबाजी की।

विज्ञापन


चौहान ने बताया कि रिजल्ट को लेकर 3750 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में अटका हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर रिजल्ट घोषित नहीं किया तो वीसी दफ्तर के सामने नियमित प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एनएसयूआई छात्र संगठन ने एलएलबी एंट्रेंस टेस्ट का पेपर लीक होने का आरोप लगाया है। इस मामले में वीसी ने चार सदस्यों की कमेटी भी गठित की थी। डीयूआई प्रो. एके भंडारी की अध्यक्षता में दो बैठक करने के बाद भी कमेटी कोई निर्णय नहीं ले सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कमेटी के दो सदस्य बाहर
ला एंट्रेंस टेस्ट का पेपर लीक होने के मामले में गठित कमेटी के चेयरमैन डीयूआई प्रो. एके भंडारी अभी कुछ दिन तक इंग्लैंड के दौरे पर हैं। एक अन्य सदस्य सत्यपाल जैन भी 2-3 दिन बाद शहर में पहुंचेंगे। ऐसे में मामले को लेकर गठित कमेटी की अगली बैठक हो पाना मुश्किल है।


लॉ एंट्रेंस का रिजल्ट पूरी तरह तैयार है। कमेटी के सदस्य शहर से बाहर होने के कारण रिजल्ट घोषित देरी हो रही है। एक दो दिन में रिजल्ट घोषित करने पर फैसला ले लिया जाएगा।
प्रो.परविंदर सिंह, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, पीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed