{"_id":"546df8128cac80391f60a6318ce0a429","slug":"protest-against-nagar-nigam-chief-engineer-by-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस मीटिंग से पहले चीफ इंजीनियर को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस मीटिंग से पहले चीफ इंजीनियर को बंधक बनाया
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Jun 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से बड़ी खबर नगर निगम दफ्तर से आ रही है। यहां आज हाउस मीटिंग शुरू होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया, जिसके चलते हाउस मीटिंग समय से शुरू ही नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विरोधी कांग्रेसी पार्षद दर्शन गर्ग और सतीश कैंठ ने चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद को उनके ऑफिस में बंद करके बाहर से कुंडी लगा दी और कार्यकर्ताओं के साथ ऑफिस के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन
कांग्रेसियों का धरना चीफ इंजीनियर की कार्यप्रणाली के खिलाफ थे। उनका कहना है कि चीफ इंजीनियर साहब ने अभी तक अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया है।
उनके कई प्रोजेक्ट लटके हुए हैं। कई सेक्टरों में समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई हैं। दूसरे, उन्होंने सिर्फ सेक्टरों की समस्याओं पर ही ध्यान दिया है, कॉलोनियों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन
हंगामा इतना बढ़ गया कि नगर निगम में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। काफी समझाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता शांत हुए और हाउस मीटिंग शुरू की गई, लेकिन दोनों कांग्रेसी कार्यकताओं ने मीटिंग का बहिष्कार किया।
क्योंकि मेयर हरफूल चंद कल्याण भी कांग्रेसी हैं, इसलिए वो मीटिंग में नहीं आए। इस कारण सीनियर डिप्टी मेयर को उनकी जगह पर मीटिंग शुरू करनी पड़ी। मीटिंग में कोई भी अधिकारी शामिल नहीं है।