फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   protest against mp kiran kher

लो जी, चंडीगढ़ में फुंक गया सांसद खेर का पुतला

Sun, 06 Jul 2014 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Jul 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
protest against mp kiran kher

धनास की पुनर्वास कालोनी के लोगों ने बिजली-पानी की समस्या से तंग आकर सांसद किरण खेर पर अपना गुस्सा निकाला। रविवार को कालोनी के लोगों ने इकट्ठा होकर खेर का पुतला फूंका। इस मौके पर कालोनी के सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन


हाउसिंग कांपलेक्स धनास वेलफेयर सोसायटी के प्रेसीडेंट प्रेमपाल चौहान ने बताया कि प्रशासन ने यहां लोगों को रहने के लिए जगह तो दे दी, लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए अभी भी तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चौहान का कहना है कि कालोनी में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। लोगों के घरों की टंकियां सूखी पड़ी हैं और बाहर से टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालोनी निवासी माहरूफ खान ने बताया कि पूरा-पूरा दिन बिजली के कट लग रहे हैं। लोगों का गर्मी से हाल-बेहाल हो रहा है, लेकिन न तो प्रशासन को इसकी सुध है और न ही शहर की सांसद को। कालोनी निवासी रामकुमार का कहना है कि लाइट न होने के कारण ट्यूबवेल भी बंद हो जाता है, जिससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed