फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest against anti-lockdown in the plaza sector 17 chandigarh, youth, student, organization

लॉकडाउन विरोधी मोर्चा ने प्लाजा में किया प्रदर्शन

Fri, 23 Apr 2021 02:58 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
Protest against anti-lockdown in the plaza sector 17 chandigarh, youth, student, organization
सेक्टर १७ प्लाजा में लाकडाउन विरोधी मोर्चा के सदस्य प्रदर्शन करते हुए। अमर उजाला - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-17 प्लाजा में वीरवार को लॉकडाउन विरोधी मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन में ट्रेड यूनियनों के अलावा व्यापारी, छात्र व युवा संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे। लॉकडाउन विरोधी मोर्चा ने प्रशासन से मांग की कि लॉकडाउन न लगाया जाए।
विज्ञापन

एक्टू चंडीगढ़ के प्रधान कंवलजीत सिंह ने बताया कि कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन को ठोस रणनीति बनानी चाहिए। लॉकडाउन समस्या का समाधान नहीं है। लोगों की आजीविका, जीवन और स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। शहर के संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर नीतियां बनाई जातीं तो मुश्किल नहीं होती।
विज्ञापन

प्लाजा में विरोध प्रदर्शन के दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि वार रूम खत्म कर आपदा प्रबंधन कमेटी बनाई जाए। इसमें जन संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित हों। अस्पतालों में बेड की उपलब्धता, आक्सीजन और दवाओं की सूची उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। इस दौरान फॉसवेक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिटटू, एक्टू चंडीगढ़ के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह, एटक के प्रधान राज कुमार, इंटक के कन्हैया लाल, सीटीयू पंजाब से सज्जन सिंह, पेंडू संघर्ष कमेटी के प्रधान दलजीत सिंह, महासचिव गुरप्रीत सिंह सोमल, नौजवान भारत सभा के मानव, पीएसयू ललकार की अमनदीप कौर, आइसा की सचिव सौम्या समेत भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed