{"_id":"f2a8a803d9b28d9157d21e3828f6d9d4","slug":"property-tax-related-news-for-mohali-public-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली के 22 हजार लोगों के लिए जरूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली के 22 हजार लोगों के लिए जरूरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 28 Nov 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की सख्ती के बाद भी शहर के सैकड़ों लोगों ने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है। इसके बाद वीरवार को निगम अधिकारियों की एक आपात बैठक हुई। जिसमें लोगों को तुरंत प्रॉपर्टी टैक्स भरने की अपील की गई है।
निगम कमिश्नर उमा शंकर ने साफ किया है कि यदि लोगों का यही रवैया रहा तो मजबूरी में उन्हें सख्त कदम उठाने पड़ेंगे। इसके तहत लोगों की प्रॉपर्टी सील या अटैचमेंट आदि प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग देने को कहा है।
जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने वर्ष 2013-14 का प्रॉपर्टी टैक्स बिना किसी पेनल्टी और ब्याज से अदा करने के लिए 30 सितंबर 2014 तक का समय दिया था। इसके बावजूद इस समय अवधि में कई लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा।
विज्ञापन
इसके बाद निगम ने ऐसे लोगों को निजी नोटिस व अखबारों में पब्लिक नोटिस जारी किए, जिसमें लोगों को सौ फीसदी पेनल्टी लगाई थी। इसके बाद भी करीब 22 हजार लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा और पेनल्टी पर ऐतराज जताया। फिर निगम ने पेनल्टी को कम किया। इसके बाद काफी लोगों ने 20 फीसदी पेनल्टी व 18 फीसदी ब्याज के साथ प्रॉपर्टी टैक्स भरा। नगर निगम कमिश्नर ने साफ किया है कि अब भी जो लोग प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरेंगे। निगम उनसे प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली प्रॉपर्टी की सीलिंग, अटैचमेंट, सेल व किराए की अटैचमेंट से करेगा।