{"_id":"2b1634a2b7cd3ac0860dc95c99fab034","slug":"progressive-punjab-chandigarh-solar-industry-biomass-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर और बायोमास में निवेश करेगा इटली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर और बायोमास में निवेश करेगा इटली
अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 12 Dec 2013 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली की सोलर इंजीनियरिंग कंपनी सेलेसा ने रूफ टॉप सोलर फोटोवोल्टिक पॉवर प्लांट में दिलचस्पी दिखाई है।
आईएसबी में प्रोग्रेसिव पंजाब सम्मिट के दौरान इटली के राजदूत डेनिएल मानसिनी की अगुवाई में वहां की कंपनियों के दल ने केबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से मुलाकात की।
मजीठिया ने उन्हें बताया कि पंजाब सरकार प्रदूषण रहित ऊर्जा स्रोतों को प्रोत्साहित करने को वचनबद्ध है। खेती आधारित सूबे में सोलर व बायोमास ऊर्जा उत्पादन का भरपूर आधार है।
पंजाब ने अब तक रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में 569 मेगावाट का लक्ष्य प्राप्त किया है। राज्य ने अगले तीन सालों में बायोमास पॉवर प्लांट से तीन सौ मेगावाट ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 29 साइट्स चिन्हित की गई हैं। अब सरकार सोलर फोटो वोल्टिक रूफ टॉप में संभावनाएं तलाश रही है।
विज्ञापन
इटली के राजदूत डेनिएल मानसिनी ने कहा कि उनका देश ग्रीन एनर्जी को प्रमोट करता है। देश की ऊर्जा जरूरत का सात फीसदी सोलर व रूफ टॉप प्रोजेक्ट्स से आता है।
वहां की सोलर व बायोमास पॉवर जेनरेशन कंपनियां पंजाब में निवेश को लेकर उत्साहित हैं। इस क्षेत्र में तकनीकी सहयोग देने को भी तैयार हैं।
सोलेसा सोरल इंजीनियर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्टेफानो फिसोलो ने पंजाब में रूफ टॉप सोलर फोटोवोल्टिक पॉवर प्लांट लगाने में काफी दिलचस्पी दिखाई। इस मौके पर सचिव अनिरुद्ध तिवारी, पेडा के डायरेक्टर बलोर सिंह व गौरव सूद भी मौजूद थे।