{"_id":"2f6eca5178ed713b5c20016cd4e49641","slug":"program-on-festival-of-lights-for-satguru-ram-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतगुरु राम सिंह के प्रकाश पर्व पर होगा समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतगुरु राम सिंह के प्रकाश पर्व पर होगा समागम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Jan 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतगुरु राम सिंह जी का 200वां प्रकाश पर्व राज्य स्तर पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष समागम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 200वें प्रकाश पर्व के मौके पर 12 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन समागम का आयोजन किया जाएगा। समागम को लेकर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई में कमेटी गठित की गई है। कमेटी में 14 सरकारी और पांच गैर सरकारी मेंबर शामिल किए गए हैं।
सरकारी मेंबरों में सीएम बादल के अलावा उद्योगमंत्री, वित्तमंत्री, पर्यटन मंत्री, सूचना व लोक संपर्क मंत्री व सिंचाई मंत्री शामिल हैं। इनके अलावा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा, अविनाश राय खन्ना व प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वित्त, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के वाइस चांसलर को मेंबर बनाया गया है।
विज्ञापन
सूचना व लोक संपर्क विभाग के प्रमुख सचिव कमेटी के मेंबर सेक्रेटरी होंगे। जबकि, गैर सरकारी मेंबरों में प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा, सुरिंदर सिंह नामधारी, अजीत सिंह नामधारी, सरवन सिंह विर्क और प्रो. प्रिथीपाल सिंह कपूर को कमेटी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन