{"_id":"344ee85128395db177e0a56d6a02c0fe","slug":"problems-in-fill-challan-in-traffic-branch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान भरने जा रहे हैं तो दो घंटे मान चलिए, लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान भरने जा रहे हैं तो दो घंटे मान चलिए, लगेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Jan 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस के चालान ब्रांच में सात नये काउंटर खोलने के बावजूद कैश जमा करवाने में अभी भी दिक्कत आ रही है क्योंकि चालान भरने वालों की संख्या काफी हे लेकिन कैश जमा कराने के लिए सिफ्र एक काउंटर है। जब तक और कैश काउंटर खोले नहीं जाते तब तक समस्या बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
सेक्टर 29 स्थित ट्रैफिक पुलिस लाइन की ब्रांच में चालान जमा करना एक बुरा सपना ही साबित हो रहा है। चालानिंग ब्रांच में चालान भरने में लोगों को सर्दियों में भी पसीने छूट रहे हैं। चालानिंग ब्रांच में चालान का कैश जमा करवाने वाले काउंटर पर अभी भी लंबी लंबी लाइन लग रही हैं।
विज्ञापन
ब्रांच में चालान जमा करवाने का एक ही काउंटर है। चालान जमा कराने आए लोगों का कहना है कि चालान जमा करवाने में दो से तीन घंटे तक का समय लग रहा है। चालान जमाकर बाहर निकल रहे सेक्टर 45 निवासी राजन ने बताया कि सबसे ज्यादा समय कैश जमा करने में ही लग रहा है। कैश जमा करने की सबसे बड़ी लाइन है फिर उसके कागजात लेने के लिए दूसरे काउंटर पर जाओ। इस पूरी प्रक्रिया में दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया।
विज्ञापन
वहीं सेक्टर 30 के रामकिशोर ने बताया कि वह सुबह आए तो लंबी लाइन देख कर वापस घर चले गये और चूंकि महिलाओं की लाइन छोटी थी तो घर से अपनी पत्नी को लेकर आये तब जाकर जल्दी चालान भुगत पाये । अगर एक और कैश काउंटर खुल जाये तो इतनी भीड़ एक काउंटर पर न हो।
वहीं डीएसपी राजीव अंबष्ठ का कहना था कि ट्रैफिक पुलिस रोजाना सैकड़ों चालान करती है तो चालान भरने आने वालों की भीड़ होगी। जबकि साफ्टवेयर अपडेट हो जाने के बाद कैश जमा करवाने के लिए एक और काउंटर खुल जायेगा। जिससे भीड़ कम होगी और लोगों को सहूलियत होगी। जब तक एक ही काउंटर पर कैश जमा होता रहेगा।
फिलहाल चालानिंग ब्रांच में बनाये गये सात नये काउंटर से किसी तरह लोगों को कोई फायदा मिलता नजर नही आ रहा । लोगों को अभी भी पहले की तरह ही दो से तीन घंटे लग रहे है एक चालान निकलवाने में।