फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prices of onion will be low after two weeks

प्याज ने मारा पंच, टमाटर ने बदली टोन

Mon, 11 Nov 2013 09:49 AM IST
अमर उजाला / रवि अटवाल
अमर उजाला / रवि अटवाल Updated Mon, 11 Nov 2013 09:49 AM IST
विज्ञापन
Prices of onion will be low after two weeks
नासिक से प्याज की आवक बढ़ने लगी है और अगले पंद्रह दिन में इसके दाम नीचे आ सकते हैं। आम आदमी की किचन के तीनों मुख्य किरदार आलू, प्याज और टमाटर के दाम आजकल सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा चल रहे हैं।
विज्ञापन


प्याज में यह तेजी पिछले कई महीनों से बनी है, वहीं आलू और टमाटर ने पिछले सप्ताह से अचानक जोर पकड़ा है। सेक्टर-26 मंडी के सब्जी व्यापारियों और आढ़तियों का कहना है मांग की तुलना में फिलहाल सप्लाई चैन बिगड़ी हुई है। इसलिए दो सप्ताह से पहले राहत की उम्मीद कम है, उसके बाद स्थिति बदल सकती है।
विज्ञापन


आलू की बात
मंडी में पहाड़ी आलू 45 से 50 रुपये किलो बिक रहा है। हर साल इस सीजन में लोकल आलू मंडी में पहुंच जाता था मगर बेमौसम की बरसात ने गणित बिगाड़ दिया। जैसे ही पंजाब और आसपास का आलू मंडी में आएगा तो दाम तेजी से नीचे आएंगे और किचन की रौनक लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्याज का पंच
प्याज के नखरे तो करीब तीन महीने से कायम हैं। शहर की मंडियों में 80 से 90 रुपये किलो तक में मिल रहा है। वैसे अब हरियाणा और आसपास से कुछ हरा प्याज आने लगा है। आवक जैसे ही बढ़ेगी प्याज के दाम नीचे आने लगेंगे मगर इसमें अभी 15 दिन लग सकते हैं।

सेक्टर-26 मंडी के व्यापारी प्रीत अमन सिंह ने बताया कि नासिक के प्याज की आवक अब कुछ बढ़ने लगी है। इससे यह उम्मीद जग रही है कि अगले दस-पंद्रह दिनों में प्याज की कीमतें नीचे आ सकती हैं।


टमाटर की टोन
फिलहाल पहाड़ी टमाटर पर पूरी सप्लाई टिकी है और इसके रेट थोक में ही साठ से पैंसठ रुपये हैं। फिलहाल इस पूरे महीने टमाटर के दाम नीचे आने के आसार कम हैं। अगले महीने दिल्ली की मंडी से जब सप्लाई आने लगेगी तो तस्वीर बदल जाएगी।

किचन की त्रिमूर्ति के भाव
पहाड़ी आलू---45 से 50 रुपये
आलू----------25 से 30 रुपये
टमाटर--------70 से 80 रुपये
प्याज---------80 से 90 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed