{"_id":"5b66bac24f1c1bcb2e8b49b5","slug":"prices-of-fast-growing-vegetables-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः पहाड़ पर पैदावार बढ़ने पर भी नहीं घट रहे सब्जियों के दाम, छू रहे आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः पहाड़ पर पैदावार बढ़ने पर भी नहीं घट रहे सब्जियों के दाम, छू रहे आसमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
सब्जियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छी बारिश से पहाड़ पर सब्जियों की पैदावार बढ़ गई है, बावजूद इसके सब्जियों की भाव आसमान पर हैं। टमाटर के रेट पिछले सप्ताह के मुकाबले प्रति किलो करीब 20 रुपये बढ़ गए हैं। 20 से 30 रुपये तक बिकने वाला टमाटर अब 40 से 50 रुपये किलो बिक रहा है जबकि यह टमाटर पहाड़ से ही आ रहा है। इसके अलावा अन्य सब्जियां भी 10 से 20 रुपये महंगी हो गई हैं। इससे लोगों की थाली का स्वाद बिगड़ने लगा है।
सब्जी विक्रेताओं के अनुसार बारिश में टमाटर की फसल के खराब होने की आशंका सबसे ज्यादा होती है, इसलिए रेट बढ़ गए हैं। पिछले दो माह से सब्जियों के रेट बढ़े हुए हैं। ऐसे में एक मध्य वर्ग की सब्जी का साप्ताहिक थैला जो दो माह पहले 200 रुपये में बनता था, अब वह 500 रुपये में आ रहा है। ऐसे में शहरवासियों की रसोई का बजट हिल गया है। टमाटर के लगातार रेट बढ़ने से ज्यादा असर पड़ रहा है क्योंकि टमाटर के बिना रसोई चल ही नहीं सकती है।

पंजाब और हरियाणा से नहीं आ रहीं सब्जियां
सब्जियां
सब्जियों के बढ़े हुए भाव से अभी शहरवासियों को एक माह तक राहत नहीं मिलेगी। विक्रेताओं का कहना है कि एक माह बाद ही लोकल में सब्जियों के पैदावार शुरू होगी। इसके बाद ही रेट गिरेंगे। मालूम हो कि सेक्टर-26 मंडी से ही चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला और मोहाली को सब्जियों की सप्लाई फुटकर में बिकने के लिए होती है।
वहीं प्रशासन की ओर से सब्जियों के भाव पर नजर रखने का कोई सिस्टम नहीं है। सेक्टर-26 मंडी के सब्जी विक्रेता प्रवीण कुमार का कहना है कि अधिकतर पहाड़ी सब्जियों के रेट बढ़े हैं जबकि पंजाब और हरियाणा से नाममात्र की सब्जियां आ रही हैं। अभी एक माह तक सब्जियों के रेट कम होने की संभावना नहीं है।
इस समय यह है रेट
सब्जियां एक सप्ताह पहले का रेट वर्तमान रेट(प्रति किलो)
अदरक 100 120
बैगन 30 40
बंदगोभी 30 40
धनिया 80 100
गाजर 20 30
करेला 20 30
खीरा 30 40
लहसून 40 60
तोरी 30 40
मटर 80 100
नींबू 40 60
फूल गोभी 40 60
आलू पहाड़ी 26 30
प्याज 22 24
पूल कर खरीदें सस्ती सब्जी
अगर आप चाहें तो आपको सस्ते रेट पर सब्जी मिल सकती है लेकिन इसके लिए आपको पूल करके होलसेल के रेट पर बड़ी मात्रा में सब्जी खरीदनी पड़ेगी। इसके लिए आप चाहें तो सीधे मंडी में आकर आढ़ती से होलसेल रेट पर सब्जी खरीद सकते हैं। इसके लिए आप अपने आसपास के घरों और सहयोगियों की मदद लेनी होगी।