फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   president election candidate ramnath kovind at chandigarh

राष्ट्रपति चुनावः उम्मीदवारी की दावेदारी पुख्ता करने चंडीगढ़ पहुंचे BJP के राम

Thu, 29 Jun 2017 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 Jun 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
president election candidate ramnath kovind at chandigarh
ramnath kovind
एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद अपनी दावेदारी पुख्ता करने के लिए वीरवार को चंडीगढ़ पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। उनके साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी आईं। आज सवेरे जब कोविंद एयरपोर्ट उतरे तो पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


एयरपोर्ट से कोविंद यूटी गेस्ट हाउस गए। वहां पर उन्होंने अकाली दल और भाजपा के विधायक व सांसदों से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों को लेकर भी बातचीत हुई। अपनी उम्मीदवारी के बारे में उन्होंने सभी बताया और उनसे समर्थन मांगा। मुलाकात के दौरान पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुखबीर बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल सहित हरियाणा पंजाब के कई मंत्री और नेता मौजूद रहे। सभी ने समर्थन का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रकाश सिंह बादल ने रामनाथ कोविंद को एक काबिल उम्मीदवार बताते हुए उनके पक्ष में तमाम पार्टियों को राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन देने की अपील की। साथ ही प्रकाश सिंह बादल ने खुद को उपराष्ट्रपति पद की दौड़ से भी बाहर बताया और कहा कि वो पंजाब में रहकर पंजाब की सेवा करना चाहते हैं और उनका केंद्र की राजनीति में उपराष्ट्रपति पद या अन्य किसी पद पर जाने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed