{"_id":"baf00b2adaa4078999f34c498834b3e7","slug":"preeti-kings-gave-message-make-sure-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीति के किंग्स ने दिया संदेश, जरूर करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रीति के किंग्स ने दिया संदेश, जरूर करें मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Apr 2014 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को मतदान का संदेश देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शुरू की मुहिम को बुधवार उस समय बड़ी सफलता मिली जब बालीवुड अदाकार प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी भी मुहिम का हिस्सा बन गए।
विज्ञापन
पीसीए स्टेडियम में अभ्यास करने पहुंची टीम के सदस्यों ने प्रशासन की हस्ताक्षर मुहिम में हिस्सा लिया। साथ ही लोगों को मतदान का संदेश दिया।
इन खिलाड़ियों में वीरेंद्र सहवाग, मुरली कार्तिक, एल बालाजी, शिव शर्मा, रिषी पवन, लोकसभा चुनाव-2014 में गुजरात के ब्रांड एंबेसर क्रिकेट खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा, रणजी ट्र्र्रॉफी के कप्तान मनदीप सिंह, शिव शर्मा व परविंदर अवाना व अनुरीत सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
यह सभी हस्ताक्षर मुहिम में शामिल हुए। इस मौके युवा खिलाड़ियों अक्षर पटेल ने बताया कि उनकी वोट हाल ही में बनी है। वह अपनी वोट का प्रयोग जरूर करेंगे।
उन्होंने लोगों से भी मतदान करने की अपील की। इस मौके अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीन कुमार थिंद ने कहा कि स्वीप प्रोग्राम के सार्थक नतीजे सामने आएंगे।
विज्ञापन
इस मौके सहायक कमिश्नर जनरल ट्रेनी डॉ. शुभदीप कौर, सहायक कमिश्नर शिकायतें ट्रेनी जश्नप्रीत कौर गिल, ट्रेनी तहसीलदार गुरजिंदर सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।