फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pre Monsoon rain in over Punjab monsoon come on 30th june in chandigarh

Pre-Monsoon: पंजाब के कई जिलों में बारिश, चंडीगढ़ का मौसम हुआ सुहावना, 30 को आएगा मॉनसून

Thu, 27 Jun 2024 12:31 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 27 Jun 2024 12:31 PM IST
सार

Punjab Weather Today: पंजाब के कई जिलों में आज सुबह से बारिश हो रही है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगले तीन दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Pre Monsoon rain in over Punjab monsoon come on 30th june in chandigarh
सुनाम में भारी बारिश, जलमग्न हुए सार्वजनिक स्थल - फोटो : अमर उजारा

विस्तार

पंजाब में मौसम ने करवट बदली है। कई जिलों में आज सुबह से बारिश हो रही है। पंजाब के जालंधर, होशियारपुर, बरनाला, पठानकोट और संगरूर के सुनाम समेत कई जिलों में हल्की से तेज बारिश हुई है। कई जगह तेज बरसात से पानी सड़कों पर जमा हो गया। मौसम विभाग ने आज बारिश येलो अलर्ट भी जारी किया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान है। बारिश का असर तापमान पर पड़ेगा। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट की संभावना है।  

विज्ञापन


वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। ट्राईसिटी के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई है। लोग मौसम का मजा लेने के लिए सुखना लेक, बर्ड पार्क और रॉक गार्डन जैसे पर्यटन स्थलों पर पहुंचे हुए हैं। शहर में प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में 30 जून को मॉनसून दस्तक देगा। इस बार मॉनसून सीजन में अच्छी बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी से चंडीगढ़ के उत्तरी भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियों नजर आने लगी है। जब भी मानसून आने वाला होता है तो बादल छाने व हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां होती हैं, जो आजकल शहर में नजर आ रही हैं। ये अच्छे संकेत हैं। चंडीगढ़ में प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई है। अगले 4 से पांच दिनों में मानसून शहर में एंट्री कर सकता है। 28 जून से ही बारिश शुरू हो सकती है। हालांकि ये हल्की बारिश होगी, जब मानसून पूरी तरह से चंडीगढ़ में एंट्री कर जाएगा, उसके बाद तेज बारिश होगी। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश की उम्मीद है। एक जून से अब तक महज 4.8 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 98 फीसदी कम है।


दिन और रात के तापमान में नहीं रहा ज्यादा अंतर
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। दिन और रात के तापमान में महज 5.3 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रहा। रात और दिन के तापमान में ज्यादा फर्क नहीं रहा। हालांकि बारिश होने के बाद इसमें बदलाव नजर आएगा और अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी।

शुक्रवार से तीन दिन बारिश
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार वीरवार को शहर में बादल छा सकते हैं। बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। शुक्रवार से अगले तीन दिन तक बादल छाने के साथ बारिश होगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed