फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pratap Singh Bajwa said Punjab Congress manifesto will focus on agriculture

पंजाब: प्रताप सिंह बाजवा बोले- कृषि पर केंद्रित होगा कांग्रेस का मेनिफेस्टो, रोजगार व महिला सशक्तीकरण को भी देंगे प्राथमिकता

Sat, 22 Jan 2022 01:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Jan 2022 01:37 AM IST
सार

पंजाब में इस बार कांग्रेस का घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) कृषि क्षेत्र पर केंद्रित होगा। यह जानकारी घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने दी है।

विज्ञापन
Pratap Singh Bajwa said Punjab Congress manifesto will focus on agriculture
प्रताप सिंह बाजवा - फोटो : फाइल

विस्तार

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टो में समाज के सभी वर्गों की उम्मीदों को ध्यान में रखा जाएगा।

विज्ञापन


बाजवा शुक्रवार को आम आदमी पार्टी से पूर्व विधायक आदेश शास्त्री के साथ चंडीगढ़ सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार ने मात्र चार महीनों में 100 वादों को पूरा किया है। 
विज्ञापन


पंजाब कृषि प्रधान राज्य है लेकिन किसानों की हालत अच्छी नहीं है। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में प्रताप सिंह कैरों राज्य में हरित क्रांति लाए थे। ऐसे में पार्टी के मेनिफेस्टो का केंद्र भी कृषि रहेगा। इसी के तहत जहां कृषि विविधता पर जोर दिया जाएगा, वहीं राज्य में दूसरी हरित क्रांति लाने की जरूरत पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देना कांग्रेस की दूसरी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी। आज राज्य से युवा अच्छे कैरियर की तलाश में विदेश का रुख कर रहे हैं, जिसके लिए उनके घरवाले अपनी जमीनें भी बेचने को मजबूर हो जाते हैं। यदि ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन अपने पंजाब में ही पंजाबी अल्पसंख्यक हो जाएंगे। कांग्रेस पार्टी का मैनिफेस्टो महिला सशक्तीकरण पर भी जोर देगा। कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बदौलत ही आज महिलाएं आईएएस, आईपीएस, एनडीए सहित राष्ट्रीय स्तरीय सेवाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

उन्होंने राज्य में औद्योगिक विकास को लेकर पार्टी की रणनीति का भी खुलासा करते हुए बताया कि सरकार इंडस्ट्री को रियायत देगी, ताकि उद्योग प्रफुल्लित हों और राज्य में आर्थिक विकास होने के साथ रोजगार के अवसर पैदा हों।  बाजवा ने खुलासा किया कि मेनिफेस्टो कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के साथ अलग-अलग बैठकें की जा चुकी हैं और जल्द ही पार्टी का मेनिफेस्टो पेश किया जाएगा। 

आप के पूर्व विधायक ने खोली केजरीवाल के दावों की पोल
इस मौके पर आम आदमी पार्टी से दिल्ली के पूर्व विधायक आदेश शास्त्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी आरएसएस की ‘बी टीम’ है। आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों के साथ किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं कर सकी है और पंजाब में झूठ का प्रचार कर रही है। 

उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित की सरकार के वक्त दिल्ली में 60 हजार करोड़ का बजट सरप्लस था और आज भी बजट सरप्लस होने के बावजूद केजरीवाल वहां की महिलाओं को 100 रुपये का भत्ता नहीं दे सके हैं। जबकि पंजाब में महिलाओं को 1000 रुपये देने का झूठा वादा कर रहे हैं। उन्होंने स्कूलों में सुधार संबंधी केजरीवाल के दावों की भी पोल खोली। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित सरकार के मुकाबले जहां स्कूलों की संख्या कम हुई है, वहीं करीब 20 हजार अध्यापकों में से एक भी पक्का नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed