{"_id":"f858b589eead7f515032d52098d63dbb","slug":"pratap-singh-bajwa-reaction-about-sadbhawna-rally-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर अपने पिता को तीर्थयात्रा पर भेजने को बेताब: बाजवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर अपने पिता को तीर्थयात्रा पर भेजने को बेताब: बाजवा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रधान प्रताप बाजवा ने कहा है कि डिप्टी सीएम सुखबीर बादल अपने पिता को तीर्थ यात्रा पर भेजने को बेताब हैं। अकाली दल की सद्भावना रैली के दौरान उन्होंने खुद की प्रधानगी साबित करने की इच्छा जताई। सरकार द्वारा घोषित तीर्थयात्रा कार्यक्रम का मकसद सीएम प्रकाश सिंह बादल को तीर्थ यात्रा पर भेजना है।
विज्ञापन
बाजवा ने कहा कि एक बार फिर पिता-पुत्र ने उल्टे बयान दिए। बादल ने दावा किया कि यह चुनावी रैली नहीं है। तो सुखबीर ने इसे 2017 के चुनाव का बिगुल करार दिया। रैली का असली मुद्दा सिर्फ लोगों को लाना नहीं था बल्कि, गांवों में जाकर अपनी भावनाएं सांझी करना था।
विज्ञापन
जैसे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किया था, पर बादल पिता-पुत्र लोगों में जाने से डर रहे हैं। बादल के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए बाजवा ने कहा कि यह उन लोगों में से एक थे जिन्होंने 1980 में पंजाब को आग के हवाले कर दिया था। 1983 में श्री अकाल तख्त साहिब पर एक लाख मर्जीवड़े बनाए थे, 1984 में संविधान जलाया था।
विज्ञापन
सिमरनजीत सिंह मान के साथ मिल कर खालिस्तान के ज्ञापन पर दस्तखत करने वाले बादल आज सद्भावना की बात कर रहे हैं और कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। बादल ने ही मान को अपनी पार्टी का प्रधान बनाया था। बादल अपनी नाकामियां छिपाने के लिए कांग्रेस पर हमले कर रहे हैं।
सीएम ने दिया भड़काऊ बयान
प्रताप बाजवा ने कहा कि सीएम प्रकाश सिंह बादल ने रैली के दौरान भड़काऊ बयान पहलां वधांगे मोने, फिर वधांगे झोने.. दिया है। बाजवा ने कहा कि बादल बिना सोचे-समझे ऐसे आरोप लगाकर पंजाब को आग में धकेलना चाहते हैं, क्योंकि वह खुद हर मौके पर कट्टरपंथियों की हिमायत करते रहे हैं। रैली में अपने फायदे के लिए उन्होंने लोगों की भावनाओं से खेलने की कोशिश की।