{"_id":"1cffeae91daff63ee51484714b4d059e","slug":"praises-evening-with-daler-mehndi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजन संध्या में दलेर मेहंदी ने सबको झुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजन संध्या में दलेर मेहंदी ने सबको झुमाया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 07 Feb 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शाम तुलसी के नाम भजन संध्या की शुरूआत दिलेर मेहंदी ने नाम तुम्हारा भिक्षु शाम, भिक्षु शाम... से की।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन पेश कर समां बांधा। भक्ति गीत पेश कर वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी शुक्रवार को अणुव्रत भवन सेक्टर-24 में तुलसी सभागार का उद्घाटन करने पहुंचे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं आचार्य तुलसी मिशन के साथ जुड़ गया हूं। आचार्य तुलसी महान विभूति थे।
सेक्टर-24 में तुलसी सभागार का उद्घाटन करने पंजाबी गायक दलेर मेहंदी शुक्रवार को शहर में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अणुव्रत आंदोलन के माध्यम से राष्ट्रहित के साथ-साथ अनुशासित व मर्यादापूर्ण जीवन जीने की सीख दी।
विज्ञापन
आचार्य तुलसी जैसी महान विभूति कभी-कभी पैदा होती है। इस दौरान दलेर मेहंदी ने अणुव्रत समिति को पांच लाख रुपये का चेक भी भेंट किया।
मुनि श्री विनय कुमार आलोक के सान्निध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेयर हरफूल चंद्र कल्याण, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, तेरापंथी सभा के अध्यक्ष पीसी सिंगला, अजय जैन, प्रेम सम्मी व अणुव्रत समिति के अध्यक्ष मनोज जैन ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
रितु जैन के मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संचालन मनोज जैन ने किया। कार्यक्रम में धर्मपुरा, पिंजौर, संगरूर, अमलोह, नाभा, गोबिंदगढ़, यमुनानगर आदि क्षेत्रों से लोग मौजूद रहे।