फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pradeep Tiwana from Jalandhar became first Indian origin judge in Australia

गांव में खुशी की लहर: जालंधर के प्रदीप टिवाना ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में बने भारतीय मूल के पहले जज

Wed, 23 Jun 2021 11:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Jun 2021 11:11 PM IST
सार

जालंधर के प्रदीप टिवाना ने ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच दिया। वह भारतीय मूल के पहले जज बने हैं। उनके पैतृक गांव कोटकलां में गांववासियों ने खुशी मनाई और मिठाई बांटकर मुंह मीठा किया। 

विज्ञापन
Pradeep Tiwana from Jalandhar became first Indian origin judge in Australia
प्रदीप टिवाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय मूल के प्रदीप टिवाना ऑस्ट्रेलिया में पहले जज बने हैं। इस खबर से जालंधर में खुशी की लहर है और उनके पैतृक गांव कोटकलां में लोगों नें बुधवार को लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया और कहा कि प्रदीप टिवाना ने जालंधर का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। हालांकि प्रदीप टिवाना का जन्म यूके में हुआ है लेकिन वह हमेशा पंजाब की मिट्टी से जुड़े रहे हैं। 

विज्ञापन


पिता अजीत सिंह टिवाना जालंधर के कोटकलां से सिंगापुर फिर यूके शिफ्ट हो गए थे। यूके में 1970 में प्रदीप टिवाना का जन्म हुआ, जिसने स्नातक व लॉ की डिग्री वोल्वर हैंपटन यूनिवर्सिटी से हासिल की। प्रदीप को लॉ स्कूल से दो स्कॉलरशिप मिली, जो रिकार्ड था।
विज्ञापन


2006 में परिवार ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गया था और वहीं पर आगे प्रदीप टिवाना ने बतौर कानून की तीन माह की डिग्री हासिल की और वहीं पर आगे प्रैक्टिस कर अपना कैरियर शुरू किया। 2006 से लगातार प्रदीप ने बतौर क्रिमिनल वकील निजी प्रैक्टिस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के निकटवर्ती सदस्य करणदीप चावला का कहना है कि प्रदीप टिवाना ने पंजाब का नाम रोशन किया है। वह पहले भारतीय मूल के जज ऑस्ट्रेलिया में बने हैं। वहीं गांव कोटकलां में बुधवार को गुरुद्वारा साहब में अरदास की गई और लड्डू बांटे गए। इस दौरान एसजीपीसी सदस्य परमजीत रायपुर, मंजीत कौर सरपंच, हरभजन सिंह, डॉ. बलवंत सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed