फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PPCC President Amarinder singh raja warring supports navjot sidhu

Navjot Singh Sidhu Jail: प्रियंका गांधी ने सिद्धू को किया फोन तो जागी पंजाब कांग्रेस, राजा वड़िंग, प्रताप बाजवा ने कहा- कठिन समय में साथ हूं

Fri, 20 May 2022 02:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 May 2022 02:05 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार का मुख्य दोषी ठहराने वाले कांग्रेसी नेताओं ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सिद्धू को सजा सुनाए जाने के बाद चुप्पी साध ली है। हालांकि पंजाब में कांग्रेस के पतन के लिए सिद्धू को सीधे तौर पर जिम्मेदार मान रहे कांग्रेसियों का कहना है कि कम से कम एक साल तक तो पार्टी में शांति बनी रहेगी।

विज्ञापन
PPCC President Amarinder singh raja warring supports navjot sidhu
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फोन पर बात की और उनका हौसला बढ़ाया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रियंका ने सिद्धू से कहा कि पार्टी उनके साथ खड़ी है। सिद्धू को प्रियंका का फोन आने के बाद पंजाब कांग्रेस भी हरकत में आई और प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग, वरिष्ठ नेता प्रताप बाजवा ने ट्वीट कर सिद्धू को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया है कि वह उनके साथ हैं। प्रताप बाजवा ने सिद्धू से फोन पर भी बातचीत की।

विज्ञापन


दरअसल, रोडरेज के एक मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिद्धू को एक साल की जेल की सजा सुनाई। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस ने चुप्पी साध ली थी। प्रदेश प्रधान समेत किसी भी नेता ने इस बारे में न तो कोई प्रतिक्रिया व्यक्त की और न ही किसी नेता ने सिद्धू व उनके परिवार से मिलने का प्रयास ही किया। इसके साथ ही कांग्रेस हाईकमान ने भी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। इसके बाद यह चर्चा जोर पकड़ गई कि कांग्रेस ने सिद्धू को उनके हाल पर छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सिद्धू के निचली अदालत में सरेंडर करने से पहले अस्पताल में मेडिकल चेकअप, अदालत में पेश होने और फिर जेल जाने तक कांग्रेस नेता अश्वनी सेखड़ी और नवतेज सिंह चीमा उनके साथ रहे। गुरुवार को केवल सुखजिंदर सिंह रंधावा की ही प्रतिक्रिया आई, जिसमें उन्होंने सिद्धू को सजा होने के फैसले को सही ठहराते हुए उन्हें पंजाब कांग्रेस की खराब हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। वहीं, प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, बीते दिनों राजा वड़िंग ने नवजोत सिद्धू की पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में पार्टी मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी को पत्र लिखा था, जिसका हवाला देते हुए हरीश चौधरी ने पार्टी हाईकमान से नवजोत सिद्धू की शिकायत करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। तब हाईकमान ने हरीश चौधरी और राजा वड़िंग को पत्रों को अनुशासन समिति के पास अगली कार्रवाई के लिए भेज दिया था।

शुक्रवार को प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग ने नवजोत सिद्धू की सजा के बारे में पार्टी की तरफ से नपीतुली प्रतिक्रिया देते हुए चर्चाओं पर विराम लगाने का प्रयास किया। उन्होंने ट्वीट किया- माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले का आदर करते हुए, मैं इस कठिन समय में अपने वरिष्ठ सहयोगी नवजोत सिंह सिद्धू और उनके परिवार के साथ खड़ा हूं। इसी तरह, पूर्व प्रधान और सीनियर नेता प्रताप बाजवा ने भी ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस माननीय उच्चतम न्यायालय के फैसले के आगे नतमस्तक है। फिर भी, पंजाब कांग्रेस और मैं इस कठिन समय में नवजोत सिंह सिद्धू और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।


दूसरी ओर, राणा गुरजीत सिंह ने नवजोत सिद्धू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें संदेह है कि सिद्धू भाजपा के आदमी हैं, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि सिद्धू की वजह से कांग्रेस पंजाब में चुनाव हार गई। राणा गुरजीत ने कहा कि उन्हें संदेह है कि सिद्धू कहीं बाद में भाजपा में शामिल न हो जाएं, क्योंकि उन्हें जो करना था, वह कर चुके हैं। उन्होंने यह भी संदेह जताया कि सिद्धू को मिली सजा के बीच मनजिंदर सिरसा का हाथ हो सकता है, जो उन्हें भाजपा में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed