फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Power cut issue raised on social media in Punjab

बिजली संकट: सिद्धू ने लिखा- एक मौका आप को, न दिन में बिजली न रात को...लोग बोले-बहुत समय बाद कैंडल लाइट डिनर किया

Thu, 28 Apr 2022 08:10 PM IST
ajay kumar सुदेश तनेजा, संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
सुदेश तनेजा, संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Apr 2022 08:10 PM IST
सार

पंजाब में कई घंटों की बिजली कटौती से परेशान लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखनी शुरू कर दी है। कोई व्यवस्था पर तंज कस रहा है तो कोई तीखे सवाल पूछ रहा है। 

विज्ञापन
Power cut issue raised on social media in Punjab
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो)

विस्तार

राजपुरा में बिजली व्यवस्था ठप होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर खूब मजे ले रहे हैं। पंजाब की मौजूदा सरकार को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग कटाक्ष कर रहे हैं कि लंबे समय बाद फैमिली के साथ कैंडल लाइट डिनर किया। लोगों ने राजपुरा प्रशासन के साथ-साथ पंजाब सरकार का शुक्रिया अदा किया। लोग मीम्स के जरिये यह भी बता रहे हैं कि बिजली ठप होने से पूरे शहर में उथल-पुथल मची है और प्रशासन आराम से बैठा है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी ट्वीट किया कि एक मौका आप को न दिन में बिजली ना रात को…।

विज्ञापन


पंजाब में पिछले कई दिनों से लोगों को बिजली आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया। इसमें वह बिजली बोर्ड के अधिकारियों से बात करते दिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा ट्रेंड हुआ। इसके साथ ही कोई बिजली कटों से संबंधित बाजार में आई नई घड़ी जिसमें ‘बिजली आई, बिजली गई’, छपा है, को पोस्ट कर पंजाब की आप सरकार पर तंज कसा। कई अन्य पोस्ट भी सोशल मीडिया पर छाए रहे।
विज्ञापन


पूरी रात के लग रहे कट से लोग परेशान
राजपुरा में कई दिनों से लगातार लग रहे बिजली के कटों से राजपुरा सहित आसपास के सभी इलाकों के हाल खराब हैं। दिन में कई-कई घंटों के कट तो लग ही रहे हैं वहीं पूरी-पूरी रात के बिजली के कट ने भी लोगों की रात की नींद तक उड़ाकर रख दी है। पूरी रात न सोने की वजह से 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाओं में भी बुरा असर पड़ रहा है। गीता कालोनी निवासी अमित कुमार व विक्रम अरोड़ा ने बताया कि बुधवार रात 11.50 पर बिजली चली गई थी जोकि गुरुवार सुबह सात बजे आई। इसी तरह दिन में भी कई कट लगने से लोग तो परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed