फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Postgraduate International Vaccinology Course will start from 9th June at PGI

Chandigarh News: पीजीआई में पोस्टग्रेजुएट इंटरनेशनल वैक्सीनोलॉजी कोर्स की 9 की जून से होगी शुरुआत

Mon, 09 Jun 2025 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Postgraduate International Vaccinology Course will start from 9th June at PGI
चंडीगढ़। पीजीआई में चौथा पोस्टग्रेजुएट इंटरनेशनल वैक्सीनोलॉजी कोर्स 9 से 13 जून तक चलाया जाएगा। इस पांच दिवसीय शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को वैक्सीनोलॉजी के क्षेत्र में नई जानकारियां देना है।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम का उद्घाटन डॉ. विनोद कुमार पॉल, सदस्य, नीति आयोग, मुख्य अतिथि के रूप में और डॉ. राजीव रघुवंशी, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया विशिष्ट अतिथि के रूप में करेंगे। आयोजन अध्यक्ष डॉ. अरुण अग्रवाल ने बताया कि वैक्सीनोलॉजी कोर्स को व्यापक पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया जाएगा। जैसे कि वैक्सीन विकास का परिचय और इतिहास, वैक्सीन की प्रतिरक्षा विज्ञान, वैक्सीन अनुसंधान में नियम और नैतिकता, और वैक्सीन विकास के चरण, राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रमों में वैक्सीन की शुरूआत, वर्तमान और नई वैक्सीन पर अपडेट इस कोर्स में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस कोर्स में विशेषज्ञों के सत्र शामिल होंगे, जिनमें आधुनिक वैक्सीनोलॉजी के जनक और पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एमेरिटस डॉ. स्टेनली प्लॉटकिन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कोर्स में डॉ. आनंद बंद्योपाध्याय, गेट्स फाउंडेशन, यूएसए में पोलियो, ग्लोबल डेवलपमेंट के उपनिदेशक भी योगदान दे रहे हैं, जिन्हें वैश्विक पोलियो उन्मूलन में उनके व्यापक काम के लिए जाना जाता है। डॉ. राजेश कुमार पूर्व डीन अकादमिक पीजीआईएमईआर, डॉ. जयप्रकाश मुलियिल क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर के पूर्व प्रिंसिपल संक्रामक रोग महामारी विज्ञान में अपने विशाल अनुभव लेकर आएंगे। डॉ. निर्मल के गांगुली, आईसीएमआर नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक जैव चिकित्सा अनुसंधान बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे।
भारत भर से लगभग 70 प्रतिभागी इसमें शामिल होंगे। इनमें वैक्सीन वैज्ञानिक, चिकित्सक, शोधकर्ता और सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed