फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Posters of Navjot Singh Sidhu put up in Punjab Congress office

बदली फिजा: कैप्टन की जगह सिद्धू के रंग में रंगा कांग्रेस कार्यालय, कमरा नंबर एक होगा नवजोत का नया ठिकाना

Tue, 20 Jul 2021 09:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Jul 2021 09:26 PM IST
सार

नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही बहुत कुछ बदलने लगा है। यह बदलाव पंजाब कांग्रेस के कार्यालय में भी देखने को मिल रहा है। पूरे दफ्तर को अब सिद्धू के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Posters of Navjot Singh Sidhu put up in Punjab Congress office
कांग्रेस कार्यालय पर लगे नवजोत सिंह सिद्धू के पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनते ही चंडीगढ़ में कांग्रेस के पार्टी मुख्यालय की फिजा ही बदल गई है। अब दीवारों पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर की जगह नवजोत सिंह सिद्धू के पोस्टर नजर आ रहे हैं। कार्यालय कर्मचारी भी नए प्रधान की स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू का व्यक्तिगत स्टाफ हर रोज तैयारियों का जायजा ले रहा है।

विज्ञापन


18 जुलाई की रात को सिद्धू के प्रधान की घोषणा के साथ ही चंडीगढ़ सेक्टर-15 स्थित पंजाब के कांग्रेस पार्टी मुख्यालय की फिजा भी तेजी से बदल रही है। कार्यालय में जिन दीवारों पर कभी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पोस्टर लगे हुआ करते थे, उनको उतारा जा रहा है। अब उनके स्थान पर नए प्रधान के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। नए प्रधान के अनुरूप ही कार्यालय में फेरबदल किए जा रहे हैं। इन कार्यों की देखरेख सिद्धू का व्यक्तिगत स्टाफ कर रहा है। पोस्टर में सिद्धू के फोटो के साथ लिखा गया है कि ‘कांग्रेस वर्कर दा खिदमददार, आ गया सिद्धू सरदार।’
विज्ञापन


एक नंबर होगा सिद्धू का कमरा
चंडीगढ़ में नए रंगरूप में तैयार हो रहे कांग्रेस मुख्यालय में नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू का कमरा एक नंबर वाला होगा। सिद्धू के अनुरूप ही कमरे को तैयार किया जा रहा है। नए प्रधान की इच्छा से ही कमरे में कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं, जिनको तेजी से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


28वें कांग्रेस प्रधान होंगे सिद्धू
पंजाब कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू 28वें प्रधान होंगे। सबसे पहले 1965 में दरबारा सिंह पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बने थे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह सबसे अधिक 10 सालों तक कांग्रेस के प्रधान रहे। उनका कार्यकाल 1985 से 1995 तक रहा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्य में तीन बार कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed