फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Post Office Letter Writing Competiton on Father of Nation Mahatma Gandhi

'प्रिय बापू आप अमर हैं’ थीम पर पत्र लिखें और 50 हजार रुपये जीतें, जानिए क्या है प्रतियोगिता

Wed, 07 Aug 2019 03:22 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 07 Aug 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
Post Office Letter Writing Competiton on Father of Nation Mahatma Gandhi
फाइल फोटो
‘प्रिय बापू आप अमर हैं’ थीम पर सबसे बेहतर पत्र लिखने पर आप 50 हजार रुपये का पुरस्कार जीत सकते हैं। डाक विभाग ने ढाई आखर नाम को एक पत्र लेखन प्रतियोगिता की घोषणा की है। पंजाब सर्किल स्तर पर पहला पुरस्कार 25 हजार रुपये का रखा गया है। पंजाब सर्किल के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार ने बताया कि डाक विभाग ने ‘ढाई अखर’ पत्र लेखन अभियान तहत राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता की घोषणा की है।
विज्ञापन


अगस्त 2019 से 30 नवंबर 2019 को महात्मा गांधी की ‘प्रिय बापू आप अमर हैं ’ थीम पर पत्र लिखना है। उन्होंने बताया कि यह पत्र अंग्रेजी हिंदी या पंजाबी भाषा में अंतर्देशीय पत्र कार्ड (500 से अधिक शब्द न हो) में या ए 4 शीट (1000 से अधिक शब्द न हो) में मुख्य रूप से लिखा जा सकता है। यह पत्र पोस्टमास्टर जनरल, पंजाब सर्किल, चंडीगढ़ 160017 और किसी भी पोस्ट बॉक्स में तैनात या किसी भी डाकघर में सौंप सकते हैं।
विज्ञापन


पत्र लिखने और पोस्ट करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। 30 नवंबर के बाद पोस्ट किए गए पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रतियोगिता सभी आयु समूहों के लिए खुली है और दो श्रेणियां हैं। 18 वर्ष और उससे ऊपर के उम्र के लोग पत्र लिख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1. 18 साल तक : अंतर्देशीय पत्र कार्ड और लिफाफा श्रेणी
2. 18 साल से ऊपर : अंतर्देशीय पत्र कार्ड और लिफाफा श्रेणी
प्रतिभागियों को पत्र पर अपनी उम्र का प्रमाण पत्र या कोई प्रमाण देना होगा।

अखिल भारतीय स्तर पर पुरस्कार
पहला पुरस्कार 50000 रुपये
दूसरा पुरस्कार 25000 रुपये
तीसरा पुरस्कार 10000 रुपये
पंजाब सर्किल लेवल पर पुरस्कार
पहला पुरस्कार 25000 रुपये
दूसरा पुरस्कार 10000 रुपये
तीसरा पुरस्कार 5000 रुपये

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed