{"_id":"5d8492138ebc3e01656e874f","slug":"post-man-not-able-to-post-letters-on-written-address","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजीब सी परेशानी आई सामने...डाकिया डाक तो लाया, पर पतों तक पहुंचा नहीं पाया, जानिए मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीब सी परेशानी आई सामने...डाकिया डाक तो लाया, पर पतों तक पहुंचा नहीं पाया, जानिए मामला
Fri, 20 Sep 2019 02:17 PM IST
खुशबू गोयल
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 20 Sep 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकिया डाक तो लाया, लेकिन पते तक, घर तक पहुंचा ही नहीं पा रहा है। अब परेशानी ये है कि डाकिया वो डाक आखिरी किसे दे। डाक विभाग के समक्ष ग्रामीण और कालोनी के इलाकों में डाक वितरण में अजीब परेशानी आ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंडिया पोस्ट ने नगर निगम के अफसरों को लिखा है कि गांव में मकानों की नंबरिंग सही नहीं होने के कारण घर नहीं मिल रहे हैं।
इसके कारण सैकड़ों डाक नहीं बांटे जा रहे हैं। मांग की है कि गांव में गली नंबर, घरों के नंबर और घरों के आगे मकान मालिकों के नाम भी अंकित हों ताकि डाक ही तरीके से समय पर डिलीवर हो सकें। जानकारी के अनुसार दो हजार से भी अधिक डाक ऐसी हैं, जो बांटे जाने हैं। इनमें आधार कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण डाक हैं।
यहां पर है परेशानी...
गांव बुड़ैल, फैदां, धनास के साथ सारंगपुर और कालोनी का एरिया। डड्डूमाजरा गांव और कालोनी, जनता कालोनी सेक्टर 25, संजय कालोनी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, बापूधाम कालोनी सेक्टर 26, इंदिरा आवास कालोनी रामदरबार में डाक बांटने में दिक्कत आ रही है।

ये आ रही हैं दिक्कतें...
सेक्टर 17 के नेशनल स्पीड पोस्ट सेंटर के पोस्टमैन स्टाफ को दिक्कतें आ रही हैं। घरों और गलियों के नंबर नहीं मिलने से डाक नहीं पहुंच पा रही है। साथ ही लोग डाकिये को घरों के नंबर और गली भी नहीं बता पाते हैं। इसलिए काफी परेशानी हो रही है।
डाक बांटने में दिक्क्त आ रही है। गांव में मकान नंबर और गली का पता नहीं चलने से सैकड़ों डाक डिलीवर नहीं हो पाते। इसे खोजने में बड़ी दिक्कत होती है। इसके समाधान के लिए नगर निगम को चिट्ठी लिखी है।
- मनोज कुमार, सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑॅफ पोस्ट ऑफिसेज चंडीगढ़ डिवीजन