{"_id":"6b04a06c31783fcdac073074","slug":"poor-rating-revealed-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1181102-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पांच साल बाद आरटीआई से पता चली खराब रेटिंग, आईटीबीपी हेड कांस्टेबल का मुकदमा खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पांच साल बाद आरटीआई से पता चली खराब रेटिंग, आईटीबीपी हेड कांस्टेबल का मुकदमा खारिज
विज्ञापन
एपीएआर में नॉट वेरी गुड मिलने से एनएसजी, एसपीजी और विदेश में तैनाती के अवसर गंवाने का आरोप; डीआईजी राजेश शर्मा से मांगा था हर्जाना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। आईटीबीपी के हेड कांस्टेबल ओमवीर को वर्ष 2014-15 की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) में मिली ''''नॉट वेरी गुड'''' रेटिंग का पता पांच साल बाद आरटीआई से चला। उनका आरोप था कि समय पर जानकारी नहीं मिलने से वह एनएसजी, एसपीजी और विदेश में तैनाती के अवसर गंवा बैठे। उन्होंने डीआईजी राजेश शर्मा पर करियर खराब करने का आरोप लगाते हुए मानहानि और आर्थिक नुकसान का मुकदमा दायर किया था। हालांकि, अदालत ने इसे खारिज कर दिया।
आरटीआई से 2021 में मिली जानकारी
ओमवीर के अनुसार 19 मार्च 2021 को आरटीआई से मिली जानकारी में उन्हें अपनी एपीएआर की खराब रेटिंग का पता चला। उनका आरोप था कि इसी रिपोर्ट के आधार पर डेपुटेशन और विदेश में तैनाती का मामला आगे नहीं बढ़ाया गया। समय पर जानकारी नहीं मिलने से वह रिपोर्ट के खिलाफ शिकायत भी नहीं कर सके।
तीन महीने की समय-सीमा का पालन नहीं
सिविल अदालत ने पाया कि आईटीबीपी अधिनियम के नियम 155(3) के तहत ऐसी कार्रवाई तीन महीने के भीतर शुरू करना जरूरी था। इसके अलावा मुकदमे से पहले आवश्यक नोटिस देने का रिकॉर्ड भी नहीं मिला।
विज्ञापन
डीआईजी की निजी रंजिश का सबूत नहीं
अदालत ने कहा कि अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराने के लिए जानबूझकर खराब रिपोर्ट लिखने या निजी रंजिश का सबूत जरूरी है। ओमवीर ऐसा कोई ठोस आधार पेश नहीं कर सके। सिविल जज जूनियर डिवीजन कुलदीप सिंह ने 29 अक्टूबर 2026 को फैसला सुनाते हुए मुकदमा खारिज कर दिया।