{"_id":"abed635c88389febd14509061ee95dd9","slug":"polythin-banned-but-in-panchkula-it-is-using","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैन है पॉलिथीन, फिर भी यहां हो रहा इस्तेमाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैन है पॉलिथीन, फिर भी यहां हो रहा इस्तेमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 29 Jan 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल हो रहा है। इस पर शिकंजा कसने के लिए नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अभियान चलाएगा।
अब तक अभियान नहीं शुरू किए जाने की वजह से नियमों की अनदेखी का सिलसिला जारी है। विभाग के आला अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों विभागों को निर्देश देते हुए अब तक की गई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा है।
पहले माइक्रोन के मुताबिक मानक तय किए गए थे, लेकिन बाद में कैरीबैग को पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है। बावजूद इसके नियमों की अनदेखी की जा रही है।
चौंकाने वाली बात है कि प्रदेश में प्रतिबंध के बावजूद अब तक पंचकूला में इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम के अधिकारियों को इस बारे में निर्देश मिलने के बाद अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही पॉलीथिन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को लागू करने के अभियान शुरू किया जाएगा।
इसके तहत खुदरा दुकानदारों से अधिक मैन्यूफैक्चरर पर कार्रवाई का प्रावधान है और बाजार में इसकी आपूर्ति करने वालों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग ने बताया कि जल्द पॉलीथिन के इस्तेमाल पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों का चालान किया जाएगा, ताकि प्रतिबंध को पूर्णत: लागू किया जा सकेगा।