फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Polling Station Information Through SMS

ऐसे मिलेगी मतदान केंद्र की जानकारी

Thu, 20 Mar 2014 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Mar 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
Polling Station Information Through SMS
यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग की ओर से शहर के मतदाताओं के लिए एसएमएस सेवा शुरू कर दी गई है। एसएमएस के माध्यम से मतदाता फिलहाल न सिर्फ अपने मतदान केंद्र की जानकारी ले पाएंगे बल्कि चुनाव का पूरा शेड्यूल अपने मोबाइल फोन पर जान सकेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद चुनाव के दिन मतदाता एसएमएस से यह पता कर पाएंगे कि उनके मतदान केंद्र पर कितनी भीड़ है। इस सेवा के लिए सॉफ्टवेयर एनआईसी की ओर से डेवलप किया गया है। इस सेवा को शुरू करने का उद्देश्य मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ के ज्वाइंट चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर तिलक राज ने कहा कि इस बार चुनाव आयोग ने लोगों को वोट डालने के लिए 11 घंटे दिए हैं। औसतन एक मतदान केंद्र पर 1100 मतदाता हैं। ऐसे में एसएमएस सेवा का लाभ यह रहेगा कि मतदान केंद्र पर भीड़ नहीं होगी और अधिक से अधिक लोग भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें एसएमएस

मतदान केंद्र की जानकारी लेने के लिए लोगों को पहले बीटीएच लिखकर अपना वोटरकार्ड नंबर लिखना होगा और इसे 9216164606 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के तुरंत बाद यह जानकारी मिल जाएगी कि मतदान किस स्कूल या कालेज के किस क्लास रूम में है।


इसी तरह से चुनाव का शेड्यूल जानने के लिए मतदाताओं को एचसीएच लिखकर 9216164606 पर एसएमएस भेजना होगा। एसएमएस के अन्य फीचर्स जानने के लिए एचएलपी लिखकर 9216164606 पर एसएमएस भेजना होगा।

चुनाव से पहले मतदाताओं को यह बता दिया जाएगा कि किस नंबर पर एसएमएस कर उन्हें मतदान केंद्र पर भीड़ की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed